NEW English Version

रमज़ान पर होंगे नगर निगम के पुख़्ता इन्तिज़ाम

चंद्र दर्शन के अनुसार 18 फरवरी से शुरू होने वाले पवित्र रमजा़न को देखते हुये नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने  मुस्लिम बुद्धजीवियों जिनमें सिविल लाइन से मुफ्ती जाहिद, ऊपरकोट क्षेत्र से शहर मुफ्ती के प्रतिनिधि के रूप में खुसरो गुलज़ार अहमद, ईदगाह से रशीद दुलारे जमालपुर ईदगाह सचिव गुलाम रसूल, मुफ़्ती मो अयाज़, नदीम खान, इज़हार अहमद, मो जाकिर, मो जाहिद से बात की और वादा किया शासन की निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर निगम रमज़ान पर और बेहतर इंतिजाम़ करेगा।

शुक्रवार को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवियों के साथ नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने रमजान को लेकर समीक्षा की। सभी मुस्लिम बुद्धिजीवियों को नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया की रमजान के पूरे माह में बेहतर साफ सफाई, पेयजलापूर्ति उपलब्ध कराने का प्रयास नगर निगम द्वारा किया जाएगा। रमजान में सहरी और इफ्तार को ध्यान में रखते हुए पेयजलापूर्ति को ओर प्रभावी बनाया जा रहा है।

*व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में नगर आयुक्त ने बताया कि रमज़ान के लिए नगर निगम द्वारा मुस्लिम धर्मगुरु के मार्गदर्शन में और उनके बताएं फीडबैक के आधार पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष बेहतर से बेहतर इंतजाम कराए जाने का प्रयास किया जाएगा पेयजल साफ-सफाई पैचवर्क और लाइटिंग की समुचित व्यवस्था के लिए अधीनस्थों के दायित्व निर्धारित कर दिए गए है*

उन्होंने बताया कि शासन की गाइडलाइन तथा मुस्लिम धर्मगुरुओं के मार्गदर्शन में रमज़ान के पूरे माह के लिए विशेष कार्ययोजना लागू की गई है। सहरी (प्रातः 3 से 5 बजे) और इफ्तार (सायं 5 से 7 बजे) के समय को ध्यान में रखते हुए पेयजलापूर्ति का समय निर्धारित किया गया है ताकि रोज़ेदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 35 अधिकारियों, 100 सामान्य कार्मिकों और 560 सफाई कर्मचारियों की 70 टीमें विभिन्न क्षेत्रों में तैनात की गई हैं। तरावी की नमाज़ के बाद प्रमुख बाज़ारों और धार्मिक स्थलों से कचरा उठान के लिए 20 अतिरिक्त टाटा टेम्पो टिपर/ट्रैक्टर, 8 फॉगिंग मशीन और 8 स्प्रे मशीन लगाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि सफाई, पेयजल, पथ प्रकाश और लीकेज आदि की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही के लिये नगर निगम कंट्रोल रूम 1533 को 24 घंटे कार्यशील रखा गया है। रमज़ान में किसी भी क्षेत्र में पेयजल सप्लाई के बाधित होने अथवा विद्युत बाधा होने पर नगर निगम जलकल प्रागंण में 30 टैंकर पेयजल आपूर्ति के लिये हर समय तैयार रहेगें।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा पवित्र रमज़ान का महीना आपसी भाईचारे संयम और सेवा का संदेश देता है नगर निगम अलीगढ़ सभी रोज़ेदारों को बेहतर जन सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है सहरी और इफ्तार के समय नियमित पेयजल आपूर्ति, नियमित साफ-सफाई, पथ प्रकाश और कचरा निस्तारण की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »