रंगन के त्योहार में मचा रहे सब भंग । करनी अपनी देख के, काहे तुम हो दंग ।। काले मन को धो ज़रा, श्याम को ले बसाय । कान्हा जी की सीख में, असली रंग समाय।। रंग बना ले प्रेम का, भर वाणी से डार । डूब प्रेम के रंग में, सँवरे सब संसार ।। कर होलिका दहन सबै, रीत-रिवाज निभाय । भीतर को विष जार कें, जग खौं लियो बचाय ।। जौं लौं अपनी सोच सें, काड़त नाहीं वार । झूठे रंग बिखेर के, पाओ आर न पार ।। छल-छल कें सब छल गयो,रीते दोई हात । प्रेम रंग खौं छांड़ि के, सब पीछे पछतात ।। अबकी होली यूँ मना, बनें सभी जन नेक । मिलन कहे सब भूल जा, रंग रक्त कौ एक ।।
भावना अरोड़ा ‘मिलन’ अध्यापिका, लेखिका, मोटिवेशनल स्पीकर
मंदिर निर्माण में दें अपना पवित्र सहयोग
🙏 श्री शिव शक्ति मंदिर, सिंहपुर (बलिया, उ.प्र.) का निर्माण वर्ष 1958 के आसपास स्व. टीमल सिंह द्वारा कराया गया था। वर्तमान में इसका संरक्षण आधुनिक वैश्विक कल्याण संस्थान कर रहा है।
अब मंदिर के पुनर्निर्माण, विस्तार एवं जीर्णोद्धार का कार्य प्रस्तावित है।
आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस पुण्य कार्य में यथासंभव अनुदान देकर सहयोग करें।
आपका छोटा योगदान भी बड़ा परिवर्तन ला सकता है।