NEW English Version

DAV पब्लिक स्कूल द्वारका में सजा सांस्कृतिक प्रतिभाओं का मंच, गायन-नृत्य से लेकर काव्य पाठ तक दिखा विद्यार्थियों का उत्साह

रोटरी क्लब द्वारा स्कूली विद्यार्थियों के लिए आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “इंटरैक्ट रंगमंच” का आयोजन DAV Public School (Dwaraka ,sec :6) में बड़े उत्साह एवं गरिमामयी वातावरण में किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 10 एनजीओ के द्वारा दिल्ली के अनेकानेक विद्यालयों से 100 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में गायन, नृत्य, नुक्कड़ नाटक एवं काव्य प्रतियोगिता जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं की कैटेगरी का आयोजन किया गया। आयोजन की कमान राकेश कुमार जी के नेतृत्व में संभाली गई, प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिनमें काव्य प्रतियोगिता में दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 में स्थित केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल की छात्रा आराध्या बंसल (कक्षा पाँचवी) ने प्रकृति के अस्तित्व पर अति सुंदर प्रभावशाली कविता पाठ के द्वारा सभी निर्णायक मंडल और श्रोताओं का मन मोह लिया और प्रथम पुरस्कार छात्रा ने अपने नाम किया।

कार्यक्रम में ज्योति जुल्का जी को जज ज्यूरी के रूप में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। उनके साथ तीन अन्य निर्णायकों ने भी प्रतिभागियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया। डॉ. पूजा भारद्वाज ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों की प्रतिभा को नई पहचान देने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों, अभिभावकों, मार्ग दर्शक विद्यालय और अध्कोयापकों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. ईशा भारद्वाज ने अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Book Showcase

Best Selling Books

Shrimad Bhagwat Gita

By Shri Harikrishna Das Goyandka

₹169

Book 2 Cover

Sundarkand

By Maharishi Valmiki

₹118

Yog Vashishth

By Geeta Press

₹209

Sankshipt Shiv Puran

By Geeta Press

₹347

Shri Ramacharitamanas

By Gita Press Gorakhpur

₹374

Vinay Patrika

By Shri Goswami Tulsidas

₹89

मेरे लिए अत्यंत गर्व के पल हैं कि आज मैं आराध्या की अध्यापिका कहलाकर बहुत खुश और गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ, क्योंकि छात्रों से ही उनके शिक्षकों की पहचान होती है। मुझे अच्छी तरह याद है जब तुम पहली बार मंच पर, स्कूल से बाहर जाकर हिंदी भवन में बोली थी, तब तुम्हारे अंदर झिझक और संकोच की भावना थी। किंतु सभी बच्चों के साथ तुम्हारा आत्मविश्वास बढ़ा और आज जो अवसर तुम्हें मिला, उस पर तुम खरी उतरी।

ईश्वर तुम्हें दिन-प्रतिदिन खूब आगे बढ़ाए और इसी तरह तुम्हारा आत्मविश्वास और हिंदी के प्रति तुम्हारा प्रेम सदैव बना रहे। वहीं अन्य कैटागिरी नृत्य प्रतियोगिता में वान्या भट्ट तथा शार्विल भारद्वाज ने शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। आप सभी हिंदी का नाम चारों दिशाओं में रोशन करें, ऐसा शुभ आशीर्वाद।

भावना अरोड़ा ‘मिलन’

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »