NEW English Version

महिलाओं की स्वास्थ्य, स्वच्छता और कल्याण के प्रति जागरूकता

28 मई: मासिक स्वच्छता दिवस

प्रत्येक वर्ष 28 मई को मनाया जाने वाला मासिक स्वच्छता दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है जो महिलाओं की स्वास्थ्य, स्वच्छता और कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करता है। इस दिन का उद्देश्य मासिक धर्म संबंधी मिथकों, वर्जनाओं और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करना है। 

भारत में, मासिक धर्म को लेकर कई सामाजिक कलंक और भ्रांतियाँ व्याप्त हैं। कई बार महिलाएं इस स्वाभाविक प्रक्रिया के लिए शर्मिंदगी महसूस करती हैं, जिससे उनकी मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस दिन हमें यह याद दिलाने की आवश्यकता है कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसे सामान्य रूप से स्वीकार करना चाहिए।

स्वच्छता का अर्थ केवल व्यक्तिगत हाइजीन नहीं है, बल्कि यह एक व्यापक दृष्टिकोण है जिसमें सही जानकारी, उचित उत्पादों की उपलब्धता और सुरक्षित माहौल का निर्माण शामिल है।महिलाओं को स्वच्छता उत्पादों, जैसे कि सेनेटरी नैपकिन, और उनकी सही उपयोग के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना आवश्यक है। सरकार और विभिन्न संगठन इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। स्कूलों में स्वास्थ्य शिक्षा, समुदाय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम और स्वच्छता उत्पादों की सस्ती उपलब्धता जैसी पहलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

Book Showcase

Best Selling Books

The Psychology of Money

By Morgan Housel

₹262

Book 2 Cover

Operation SINDOOR: The Untold Story of India’s Deep Strikes Inside Pakistan

By Lt Gen KJS ‘Tiny’ Dhillon

₹389

Atomic Habits: The life-changing million copy bestseller

By James Clear

₹497

Never Logged Out: How the Internet Created India’s Gen Z

By Ria Chopra

₹418

I Cannot Say Goodbye to You

By Rithvik Singh

₹290

The Mountain Is You

By Brianna Wiest

₹354

मासिक स्वच्छता दिवस हमें यह भी याद दिलाता है कि हम सभी को एक समावेशी समाज बनाने की दिशा में काम करना चाहिए, जहां महिलाएं बिना किसी डर या शर्म के अपने स्वास्थ्य के मुद्दों पर बात कर सकें। यह दिन न केवल महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए है, बल्कि समाज के सभी वर्गों को शामिल करते हुए एक स्वस्थ भविष्य के निर्माण का भी प्रयास है।

अंत में, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर खुलकर चर्चा की जाए। जब हम इस विषय पर बात करेंगे, तो हम प्रगति कर सकेंगे और महिलाओं को उनके स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर सशक्त बना सकेंगे। यह दिन हमें एकजुट होने और एक स्वस्थ, स्वच्छ और समान समाज की दिशा में आगे बढ़ने का प्रेरणास्त्रोत प्रदान करता है।

सुरेश सिंह बैस "शाश्वत"
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »