NEW English Version

जल्द शहर में लागू होगी वन-वे व्यवस्था-शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए नगर आयुक्त ने व्यापारियों संग किया मंथन

अलीगढ़ : शहर को जाम से निज़ात व सुगम यातायात व्यवस्था को प्रभावी रूप से अलीगढ़ में लागू किये जाने के लिए प्रयासरत नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने ट्रैफिक पुलिस, प्रशासन व शहर के व्यापारियों के साथ विचार विमर्श कर पहले चरण में शहर के 3 प्रमुख सड़को को वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था से लैस करने का निर्णय लिया है.

मंगलवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने ट्रैफिक पुलिस, जिला प्रशासन व शहर के व्यापारियों संघ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए वन वे व्यवस्था को लागू किये जाने पर विचार विमर्श किया। बैठक में एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार सिंह, एसीएम दिग्विजय सिंह के साथ  विवेक बगाई सेंटर पॉइंट व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल वार्ष्णेय विजय अग्रवाल  नितिन वार्ष्णेय संजीव सिंघल पंकज गर्ग नवीन राठी रामबाबू माहेश्वरी गनेश गुप्ता श्री कृष्ण गुप्ता संजय वार्ष्णेय सतीश माहेश्वरी आदि के साथ शहर में बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए प्रथम चरण में चिन्हित 3 सड़को को आगामी 16 जुलाई से पूर्ण रूप से वन वे ट्रैफिक के रूप में प्रभावी बनाया जायेगा

नगर आयुक्त ने बताया कि अलीगढ़ शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दृष्टिगत व्यापारियों के साथ कई बिंदुओं पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई शहर की तीन सड़कों को प्रथम चरण में वन वे के रूप में डेवलप करने का निर्णय लिया गया है।

प्रथम चरण में 3 सड़को को वन वे के लिए चुना गया है:-

सेंटर पांइट से गांधी आई हॉस्पिटल की ओर जा सकते हैं लेकिन गांधी आई हस्पताल से समद रोड पर एंट्री बंद रहेगी

सेंटर पांइट से स्टेशन की ओर जा सकते हैं लेकिन स्टेशन से SBI होकर सेंटर पांइट आना होगा

अचल ताल चौराहे से पालीवाल स्कूल होते हुए हाथरस अड्डा तक जा सकते है-हाथरस अड्डा से अचल ताल की ओर परवेश वर्जित रहेगा।

शहर में स्वच्छता, अतिक्रमण एवं ब्यूटीफिकेशन कार्यों के आसपास अवैध रूप से सामान रखकर ट्रैफिक बाधित करने वाले व्यक्तियों को नगर निगम कैमरों के माध्यम से चिन्हित किया जाएगा। नगर आयुक्त ने कहा इन कैमरों से प्राप्त साक्ष्यों (एविडेंस) के आधार पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जाएगा जिसमें सामान जब्ती के साथ-साथ वैधानिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

नगर आयुक्त ने बताया कि इन कैमरों सेअतिक्रमण, गंदगी की शिकायतों पर होगी प्रभावी कार्रवाई हो सकेगी साथ ही साथ अब नगर निगम की इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से शहर के चप्पे चप्पे पर होगी पैनी नज़र भी बन सकेगी।

उन्होंने बताया कि अगले 15 दिनों में शहर का हर कोना नगर निगम की परिधि में होगा, अतिक्रमण करने, गंदगी फैलाने, नियम तोड़ने, गलत पार्किंग करने वालो पर ठोस शिकंजा कसा जाएगा ताकि आम जनमानस को सुगम यातायात अतिक्रमण मुक्त स्वच्छ और सुंदर शहर में घूमने का आनंद मिल सके। इन कैमरों की मदद से ऑटोमेटिक कार्रवाई आई ट्रिपल सी के माध्यम से की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अगले एक सप्ताह में मुख्य बाज़ारो में अतिक्रमण पर अंकुश के लिए नगर निगम पीली पट्टी बनवाने जा रहा है इस पीली पट्टी की परिधि में ही धकेल, दुकान, पार्किंग और सामान को रखना होगा जो व्यक्ति नियम का पालन नहीं करेगा उसके विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाएगी*

नगर आयुक्त ने बताया कि आने वाले 15 दिनों में उक्त तीनों रोड पर ट्रैफिक, नगर निगम संयुक्त रूप से निरीक्षण कर इस व्यवस्था को लागू कराये जाने की क़वायद करेंगा। पहला चरण सफल होने के।उपरांत इस व्यवस्था को अन्य मार्गो पर भी लागू किया जाएगा।

Ahsan Rub

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »