NEW English Version

स्वतंत्रता दिवस से पहले रसायन और पेट्रोरसायन विभाग ने हर घर तिरंगा अभियान मनाया

रसायन और पेट्रोरसायन विभाग (डीसीपीसी), रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने आज नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर “हर घर तिरंगा”अभियान मनाया। इस अवसर पर राष्ट्र के प्रति देशभक्ति, एकता और राष्ट्र निर्माण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को हराया गया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व श्री तेजवीर सिंह, सचिव, रसायन और पेट्रोरसायन विभाग (डीसीपीसी) ने किया। उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य अधिकारियों के साथ स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारत की एकता तथा प्रगति की भावना को नमन किया।

डीसीपीसी के सचिव ने सभी नागरिकों से राष्ट्रीय एकता, समृद्धि और समावेशी विकास के प्रति नए संकल्प के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने का आह्वान किया।

उन्होंने इस वर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला, जब राष्ट्र अपने राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे होने का स्मरण कर रहा है। उन्होंने सभी से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान एक सामूहिक फोटोग्राफ और निर्धारित सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली गईं, जो तिरंगे और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सामूहिक गौरव का प्रतीक हैं।

इस कार्यक्रम में श्री दीपांकर आरोन, संयुक्त सचिव, रसायन प्रभाग, डॉ. जी. वेंकटेश, संयुक्त सचिव, पेट्रोरसायन प्रभाग, श्री मनोज सेठी, संयुक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार, सुश्री दिव्या परमार, आर्थिक सलाहकार तथा विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

हर घर तिरंगा अभियान को केंद्रीय पेट्रोरसायन इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईपीईटी) के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रीय कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और संस्थानों में भी मनाया गया। यह राष्ट्रीय अभियान के उत्सव में विभाग के संस्थानों की व्यापक भागीदारी को दर्शाता है।

हर घर तिरंगा समारोह के हिस्से के रूप में सीआईपीईटी के विभिन्न परिसरों और विभाग के अंतर्गत आने वाले अन्य स्वायत्त निकायों में तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रमों के दौरान गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों और प्रतिभागियों ने “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन में भी भाग लिया, जिससे देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और सुदृढ़ किया गया। साभार : पीआईबी

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »