NEW English Version

नगर निगम के सामान्य आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि, अब ₹435.14 प्रतिदिन की दर से होगा भुगतान

नगर निगम अलीगढ़ में कार्यरत सामान्य आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की पहल पर उनके पारिश्रमिक में वृद्धि का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। नगर आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार सामान्य आउटसोर्स कर्मचारियों को अब ₹366.54 प्रतिदिन के स्थान पर ₹435.14 प्रतिदिन की दर से पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि नगर निगम द्वारा विभिन्न विभागों में कार्यरत सामान्य आउटसोर्स कर्मचारियों को वर्तमान में ₹366.54 प्रतिदिन की दर से पारिश्रमिक का भुगतान किया जा रहा था कर्मचारियों द्वारा महंगाई एवं बढ़ती पारिवारिक आवश्यकताओं को देखते हुए पारिश्रमिक में वृद्धि की मांग की जा रही थी इस संबंध में शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी एवं परिवर्तनीय महंगाई भत्ते संबंधी प्रावधानों तथा सक्षम स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में सामान्य आउटसोर्स कर्मचारियों के पारिश्रमिक को ₹435.14 प्रतिदिन किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया उक्त प्रस्ताव पर माननीय महापौर जी द्वारा दिनांक 18 जुलाई 2026 को सहमति प्रदान की गई। इसके उपरांत नगर निगम सदन की बैठक में भी उक्त अनुपूरक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। आदेश के क्रम में दिनांक 07 अगस्त 2026 से सामान्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ₹366.54 प्रतिदिन के स्थान पर ₹435.14 प्रतिदिन की नई दर से भुगतान सुनिश्चित किए जाने के आदेश दिए गए हैं।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा नगर निगम के आउटसोर्स कर्मी शहर की स्वच्छता, व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके हितों एवं आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पारिश्रमिक में वृद्धि का निर्णय लिया गया है। 

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा नगर निगम के आउटसोर्स कर्मचारी विभिन्न महत्वपूर्ण सेवाओं में निरंतर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कर्मचारियों की मांग एवं शासनादेशों में निर्धारित प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए पारिश्रमिक की दर में वृद्धि की गई है। अब सामान्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ₹435.14 प्रतिदिन की दर से भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »