NEW English Version

विकास की नई परिभाषा लिखेगी सीएम ग्रिड जेल रोड-जेल रोड, नई बस्ती, मसूदाबाद जीटी रोड रघुवीरपुरी रोड होते हुए गूलर रोड तक वर्ल्ड क्लास सड़क पर चलने का सपना होगा पूर्ण

माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम अर्बन (सी.एम. ग्रिड्स) योजनान्तर्गत लगभग ₹20 करोड़ की लागत से वार्ड संख्या 31, 56 एवं 69 में जेल रोड पुल से नई बस्ती पोखर, मसूदाबाद जीटी रोड, रघुवीरपुरी रोड होते हुए गूलर रोड तक लगभग 1.07 किलोमीटर लंबाई की इस सड़क के व्यापक पुनर्विकास कार्य का शुभारंभ बुधवार सायं भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के साथ किया गया। 

भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से पार्षदो/अधिकारियों व स्थानीय नागरिको की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ परियोजना का शुभारंभ किया। 

परियोजना एक नज़र में

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप सी.एम. ग्रिड्स योजनांतर्गत यह परियोजना सीएम-ग्रिड्स फेज-2 एवं तृतीय वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत है। परियोजना के तहत वार्ड संख्या 31, 56 एवं 69 में जेल रोड पुल से नई बस्ती पोखर, मासूदाबाद जीटी रोड, रघुवीरपुरी रोड होते हुए गूलर रोड तक लगभग 1.07 किलोमीटर लंबाई के मार्ग का विकास किया जाएगा। परियोजना की कुल लागत 20 करोड़ रुपये है। परियोजना का कार्य प्रारंभ आज 12 अगस्त 2026 से होगा तथा निर्धारित पूर्णता तिथि 11 मई 2027 है। कार्यदायी संस्था नगर निगम अलीगढ़ तथा कार्यदायी एजेंसी URIDA (अर्बन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी) नगर विकास विभाग, लखनऊ है तथा  निर्माण एजेंसी मैसर्स अमित ट्रेडर्स है।

तकनीकी जानकारी

नगर आयुक्त ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत कैरिज-वे का सौंदर्यीकरण एवं चौड़ीकरण, विद्युत लाइनों की यूटिलिटी शिफ्टिंग, फुटपाथ निर्माण आधुनिक स्ट्रीट लाइट की स्थापना तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। यह मार्ग सीएम ग्रिड्स फेज-2 की रघुवीरपुरी रोड को सीएम ग्रिड्स फेज-1 की गूलर रोड से जोड़ते हुए शहर की प्रमुख सड़कों के बीच बेहतर संपर्क एवं निर्बाध यातायात उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही यह जीटी रोड का प्रमुख संपर्क मार्ग भी है। सड़क के चौड़ीकरण से कैरिज-वे की चौड़ाई बढ़ेगी, जिससे मरीजों, तीमारदारों एवं आम नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

नगर आयुक्त ने बताया कि परियोजना में सीवर लाइन के साथ-साथ वर्षा जल निकासी के लिए उपयुक्त सेक्शन के नालों के निर्माण का भी प्रावधान किया गया है। इससे क्षेत्र में वर्षा ऋतु के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या के प्रभावी एवं स्थायी समाधान में मदद मिलेगी। मार्ग पर आधुनिक एवं उच्च गुणवत्ता वाली एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे रात्रि में आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक होगा। वर्तमान में मौजूद विद्युत लाइनों को शिफ्ट करने की व्यवस्था भी परियोजना में शामिल है, जिससे विद्युत सुरक्षा बेहतर होगी, दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी तथा मार्ग का सौंदर्यीकरण भी सुनिश्चित होगा।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप नगर निगम का लक्ष्य है कि इस सड़क को भी वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से युक्त, उच्च गुणवत्ता वाली सड़क के रूप में विकसित किया जाए।  परियोजना को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाएगा। सड़क निर्माण के साथ सीवर, जल निकासी, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट एवं विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग जैसी आवश्यक सुविधाओं को भी समन्वित रूप से विकसित किया जा रहा है। 

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से अलीगढ़ में चौमुखी विकास अपनी पूरी गति से हो रहा है अलीगढ़ में सड़क एवं आधारभूत नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। इस मार्ग का विकास होने से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सड़क, सुगम यातायात, फुटपाथ, प्रकाश व्यवस्था और जल निकासी जैसी सुविधाएं एक साथ उपलब्ध होंगी। 

कार्यक्रम में पार्षद पुष्पा देवी योगेश सिंघल दीपक चौधरी लाल सिंह विनोद कुमार मुख्य अभियंता वीके सिंह अधिशासी अभियंता आशीष शुक्ला सहायक अभियंता अखंड प्रताप सिंह राजवीर सिंह आदि मौजूद थे

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »