NEW English Version

नगर आयुक्त सहित निगम अधिकारियों कर्मचारियों ने जलकल अवर अभियंता नरेन्द्र सिंह को दी बिदाई

शासन के आदेशों के क्रम में नगर निगम जलकल विभाग में लगभग 4 साल एक माह की सेवा के उपरांत अलीगढ़ नगर निगम से इटावा नगर पालिका हुए स्थानांतरण के क्रम में सोमवार को नगर निगम सेवा भवन में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा सहित निगम अधिकारियों ने अवर अभियंता नरेंद्र सिंह को उज्ज्वल भविष्य की मनोकामना करते हुए भव्य विदाई दी।

इस अवसर पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा आज का यह अवसर हम सभी के लिए भावुक होने के साथ-साथ नरेंद्र सिंह जी के साथ बिताए गए समय और उनके कार्यों को स्मरण करने का भी अवसर है। नरेंद्र सिंह जी ने नगर निगम अलीगढ़ में 4 वर्ष 1 माह के अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

उन्होंने कहा नगर निगम संस्थान में अवर अभियंता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। नरेंद्र जी ने अपने दायित्वों को समझते हुए विभागीय कार्यों को पूरी गंभीरता के साथ आगे बढ़ाया और अपने सहयोगी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया।

कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह सहायक नगर आयुक्त परितोष मिश्रा तपस्या यादव मुख्य अभियंता वीके सिंह अधिशासी अभियंता अजय कुमार सक्सेना प्रभारी लेखाधिकारी भरत कुमार दुबे, अनेक अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »