NEW English Version

रेलवे सुरक्षा बल हेतु आयोजित हुई तनाव प्रबंधन कार्यशाला

-समय व सोच के प्रबंधन से तनाव को हराया जा सकता हैः डॉ मनोज तिवारी-

वाराणसी : रेलवे सुरक्षा बल, छपरा जंक्शन पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के जवानों के तनाव प्रबंधन हेतु वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल, डॉ अभिषेक कुमार के निर्देशन में एक दिवसीय तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जवानों को तनाव से बचाव के उपाय से अवगत कराते हुए मुख्य वक्ता डॉ मनोज कुमार तिवारी, वरिष्ठ परामर्शदाता, ए आर टी सेंटर, एसएस हॉस्पिटल, आईएमएस, बीएचयू, वाराणसी ने कहा कि समय प्रबंधन, धनात्मक सोच, कार्य को बोझ नहीं उत्तरदायित्व समझकर करने, नियमित दिनचर्या, उचित आहार, 6-7 घंटे गुणवत्तापूर्ण नींद, नियमित व्यायाम, नशे से दूरी, मोबाइल के संयमित प्रयोग से जवान तनाव मुक्त रहकर अपना सर्वोत्तम योगदान दे सकते हैं। 

डॉ तिवारी ने बताया कि शारीरिक स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ नियमित अंतराल पर मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण भी कराते रहना चाहिए ताकि मानसिक समस्याओं का समय रहते पहचान कर निवारण व उपचार किया जा सके। श्री मुकेश कुमार पवार सहायक सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि हम छोटी-छोटी सावधानियों को अपनाकर तनाव मुक्त रहकर जीवन में गुणवत्तापूर्ण परिवर्तन ला सकते हैं।

  कार्यशाला में जवानों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा रिलैक्सेशन एक्सरसाइज का अभ्यास कराकर सिखाया गया जिसके माध्यम से जवान तनाव के नकारात्मक प्रभाव से मुक्ति पा सकते हैं। कार्यशाला का संचालन एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन निरीक्षक श्री मुकेश कुमार सिंह ने किया शिविर में गौरव पाण्डेय ने मुख्य भूमिका अदा किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »