NEW English Version

श्रेया ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की नई पहल: जरूरतमंदों को मिलेगी घर, शिक्षा और विवाह में सहायता

श्रेया फाउंडेशन के अध्यक्ष हेमंत कुमार राय ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

श्रेया ग्रुप ऑफ फाउंडेशन ने समाज में अपनी जिम्मेदारी को और भी गंभीरता से निभाते हुए, आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों के लिए चार नए सामाजिक प्रोग्राम की घोषणा की है। यह पहल श्रेया फाउंडेशन के अध्यक्ष हेमंत कुमार राय द्वारा वाराणसी के लंका स्तिथ होटल ओजस में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में की गई। उन्होंने बताया कि इस पहल में चार प्रमुख कार्यक्रम शामिल हैं:

1.बी. एम.आई. पी. (बिल्डिंग मटेरियल इनिशिएटिव प्रोग्राम): इस प्रोग्राम के तहत श्रेया फाउंडेशन के श्रेया आशियाना प्रोग्राम के माध्यम से उन जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहयोग दिया जाएगा जो किराए के मकान में रहते हैं या जिनके पास केवल जमीन है और मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता है।

2.सी. ई. पी. (चाइल्ड एजुकेशन प्रोग्राम): इस कार्यक्रम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए श्रेया फाउंडेशन उनकी फीस का भार उठाएगी, जिससे वे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। यह प्रोग्राम एलकेजी से 12वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए होगा।

3.एच. इ. पी. (हायर एजुकेशन प्रोग्राम):  यह प्रोग्राम उन बच्चों के लिए है जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक तंगी के कारण सक्षम नहीं हैं। श्रेया फाउंडेशन इन बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगा।

4.जी.एम.आई.पी. (गर्ल्स मैरिज इनिशिएटिव प्रोग्राम): इस प्रोग्राम के तहत श्रेया फाउंडेशन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग करेगा। फाउंडेशन द्वारा ज्वेलरी या इलेक्ट्रॉनिक सामान देकर गरीब कन्याओं की शादी के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।

हेमंत कुमार राय ने इस अवसर पर कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के वास्तविक जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाना है, ताकि सही व्यक्ति को मदद मिले और इसका दुरुपयोग न हो। प्रेस कांफ्रेंस में श्रेया ग्रुप के कई महत्वपूर्ण कर्मचारी और सदस्य भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की और इसे सफल बनाने के लिए अपना समर्थन जताया। श्रेया ग्रुप की सीएमडी व श्रेया फाउंडेशन की उपाध्यक्ष संगीता राय और वायस चेयरपर्सन फ्यूचर श्रेया राय भी इस अवसर पर मौजूद रहीं। ये चारों प्रोग्राम फिलहाल श्रेया ग्रुप के सहयोगियों, कस्टमर्स और कर्मचारियों के लिए उपलब्ध होंगे, और अप्रैल 2025 से आम जनता के लिए भी शुरू कर दिए जाएंगे। श्रेया ग्रुप का यह प्रयास समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने और जरूरतमंदों को बेहतर जीवन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

श्रेया ग्रुप ऑफ़ कंपनी के चेयरमैन व श्रेया फाउंडेशन के अध्यक्ष हेमंत कुमार राय, श्रेया ग्रुप की सीएमडी व श्रेया फाउंडेशन की उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता राय, वायस चेयरपर्सन फ्यूचर श्रेया राय के अलावा श्रेया ग्रुप के कई महत्वपूर्ण कर्मचारी उपस्थित थे, जिनमें रॉयल क्लब मेंबर पी महेश्वर, डी ततैया, बी एम डी, विक्रम चक्रवर्ती, एम श्रीशा, राजेश सिंह, अवधेश कुमार, जमील अहमद, गौरव यादव, नाना जी गंता, गीतकार पंछी जालौनवी, सनी उपाध्यक्ष, विशाल सरोज, अजय मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, नमित सिंह, श्याम मिश्रा, विवेक यादव, धर्मेंद्र सिंह इत्यादि। सरिता यादव, संजना मिश्रा, शालिनी त्रिपाठी, कोमल तिवारी और मुमताज़ अहमद भी श्रेया ग्रुप से जुड़े हुए हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »