NEW English Version

आईएनएस सर्वेक्षक ने मॉरीशस में हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण पूरा किया

आईएनएस सर्वेक्षक ने मॉरीशस के हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण के अंतिम चरण को पूरा कर लिया है। इसमें 25,000 वर्ग समुद्री मील से अधिक का व्यापक क्षेत्र शामिल है। जहाज पर आयोजित एक स्वागत समारोह के दौरान, मॉरीशस में भारत के उच्चायुक्त श्री अनुराग श्रीवास्तव ने हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण की फेयर शीट, साथ ही नए सिरे से तैयार समुद्री चार्ट और सर्वेक्षण उपकरण , मॉरीशस गणराज्य के राष्ट्रपति श्री धरमबीर गोखूल, जीसीएसके ( ग्रैंड कमांडर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन) को औपचारिक रूप से सौंपे। नए समुद्री चार्ट के निर्माण से मॉरीशस को अपनी समुद्री इंफ्रास्ट्रक्चर, संसाधन प्रबंधन और तटीय विकास योजना विकसित करने में मदद मिलेगी। यह महत्वपूर्ण आयोजन समुद्री विकास और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में भारत और मॉरीशस के बीच स्थायी साझेदारी को दर्शाता है।

परिचालन संबंधी प्रतिबद्धता के अलावा, जहाज ने 20 जनवरी, 2025 को एक संयुक्त भारत-मॉरीशस योग सत्र का आयोजन किया। इस योग सत्र के आयोजन में जहाज के चालक दल, राष्ट्रीय तट रक्षक, मॉरीशस और इंदिरा गांधी भारतीय संस्कृति केंद्र (आईजीसीआईसी) के कर्मचारी शामिल हुए। आईएनएस सर्वेक्षक के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन त्रिभुवन सिंह ने मॉरीशस के आवास और भूमि मंत्री श्री शकील अहमद यूसुफ अब्दुल रजाक मोहम्मद से मुलाकात की और भारतीय नौसेना द्वारा किए गए सर्वेक्षण कार्यों के विवरण पर चर्चा की। मौजूदा यात्रा ‘ सागर’ के दृष्टिकोण के अनुरूप दोनों देशों के बीच निरंतर प्रतिबद्धता और व्यापक साझेदारी की पुष्टि करती है ।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »