NEW English Version

सहजवीर के मुख्या कलाकारों ने कहा, “एकता और सच्चाई हमारे राष्ट्र की परिभाषा है”

भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मानाने जा रहा है। इस अवसर पर सेहजवीर में मुख्या भूमिका निभाने वाले सहज (जसमीत कौर) और कबीर (रमनदीप सिंह) ने भारत के मूल्यों के प्रति अपना आभार व्याकत किया। 

जसमीत कौर कहती है –“गणतंत्र दिवस हमारे महान सेनानियों द्वारा किए गए बलिदानों और हमारे संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता और समानता के मूल्यों की याद दिलाता है। एक कलाकार के रूप में, मुझे ऐसी कहानियाँ सुनाकर समाज में योगदान देने का सौभाग्य मिला है जो समाज को प्रेरित करती हैं और सकारात्मक बदलाव लाती हैं।”

रमनदीप सिंह सूर ने भी जसमीत का समर्थन करते हुए कहा, “यह दिन विविधता में हमारी एकता का उत्सव है।  यह हमें अपने देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए नागरिकों के रूप में हमारी ज़िम्मेदारी को याद दिलाता है।  इस शो के माध्यम से हमारा मकसद सत्य, दृढ़ता और सामाजिक सद्भाव के मूल्यों को उजागर करनाहै—ऐसे सिद्धांत ही हमारे राष्ट्र को परिभाषित करते हैं।” 

दोनों अभिनेताओं ने अपने फैंस से गणतंत्र दिवस पर जिम्मेदारी और देशभक्ति की भावना के साथ मनाने का आग्रह किया और साथ ही जागरूकता और सक्रियता के महत्त्व के बारे में भी ज़ोर दिया। 

ज़ी पंजाबी ने भी अपने दर्शकों को गणतंत्र दिवस कीहार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए, लोकतंत्र की भावना और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देने में कहानी कहने की शक्ति का जश्न भी मनाया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »