NEW English Version

बजट कार्यकारणी ने वित्तीय 2024-25 के पुनरीक्षित बजट ₹ 126801.48 लाख को दी अपनी हरी झंडी

गुरुवार को नगर निगम बजट कार्यकारिणी बैठक महापौर प्रशान्त सिंह की अध्यक्षता में जवाहर भवन सभागार में आयोजित की गई। बजट कार्यकारिणी के सदस्य कार्यकारणी में सदस्य/उपसभापति दिनेश जादौन असलम नूर, निरंजन सिंह, आसिफ, योगेश कुमार सिंघल, अनिल सेंगर, मो. हफ़ीज़ अब्बासी, मो.शाकिर, रीनू सैनी, मो. गुलजार, मुशर्रफ हुसैन महजर ने नगर निगम के बजट ₹ 126801.48 लाख को सर्वसम्मति से पारित कर अपनी सहमति की मोहर लगायी।

बजट कार्यकारणी में प्रभारी लेखाधिकारी भरत कुमार दुबे ने नगर निगम के 2024-25 के पुनरीक्षित बजट पर विस्तार से प्रस्तुत किया। प्रभारी लेखा अधिकारी ने पास हुए पुनरीक्षित बजट के संबंध में बताया कि 01 अप्रैल 2024 को प्रारंभिक अवशेष 35072.83 बजट 2024-25 की अनुमानित प्रस्तावित आय ₹ 91728.66 लाख कुल योग 126801.48 लाख का पास हुआ है। उन्होंने यह भी बताया  कि बजट 2024-25 का अनुमानित प्रस्तावित व्यय 112208.06 लाख सहित दिनांक 31 मार्च 2025 को अनुमानित अंतिम अवशेष 14593.42 लाख को सर्वसम्मति से पास किया गया है।

कार्यकारणी बैठक में सदस्यों ने संपत्ति कर वसूली को बढ़ाने, नए भवनों पर संपत्ति कर लगाने,छूटी हुई प्रोपर्टी को नगर निगम टेक्स की परिधि में लाने, कार्यकारणी बैठक में लिए गए निर्णय व निर्देशो को गंभीरता से लिया जाए और वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर ही बैठक की कार्यवाही के मिनट्स तैयार कराये जाए, विज्ञापन की आय बढ़ाये जाने के लिए सभी संबंधित के लक्ष्य निर्धारित किये जायें, लाइसेंस शुल्क में बढ़ोतरी की जाए, पॉवर लाइसेंस, मीट फैक्टरी अल तबारक फैक्टरी से अवैध वसूली हो रही है, मीट की दुकानों को लाइसेंस की एनओसी देने से पूर्व सभी मानकों व नियमो का पालन कराया जाए, अवैध डेयरी संचालकों पर प्रभावी कार्यवाही की जाए, पार्षदों को यात्रा भत्ता के रूप में कार्यकारणी बैठक होने पर मासिक भत्ता 1500 देने, खेल कूद को बढ़ावा देने के लिए फिट अलीगढ़-हिट अलीगढ़ मुहिम को चलाने, नगर निगम की आय में वृद्धि करने जैसे जनहित सुझावों पर विस्तार से चर्चा पार्षदों ने महापौर के साथ कार्यकारिणी बैठक में की

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा अलीगढ़ में विकास के लिए इस बोर्ड के कार्यकाल को स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा शहर के विकास के लिए सभी 90 पार्षदों को एकजुट होकर बिना किसी भेदभाव के विकास की रफ्तार को बढ़ाने के लिए काम करने की जरूरत है आने वाले दिनों में अलीगढ़ में नए-नए विकास कार्यों का शिलान्यास होगा।

उन्होंने बताया पार्षदों के साथ अगली बैठक जल्द होगी जिसमें आय के स्रोतों में व्रद्धि, विज्ञापन की मद में आय बढ़ाने पर चर्चा की जायेगी जिसके लिए सभी अधिकारियों को अभी से तैयारी कर विस्तृत ब्यौरा तैयार करने के निर्देश दिए गए है।

ये रहे मौजूद

बैठक में मंचासीन महापौर प्रशांत सिंघल नगर आयुक्त विनोद कुमार अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सचिव सचिवालय वीर सिंह उपसभापति दिनेश जादौन कार्यकारिणी सदस्य अनिल सेंगर,योगेश कुमार सिंघल,निरंजन सिंह मौ.असलम नूर,मौ हाफ़िज अब्बासी आसिफ,मो.शाकिर,रीनू सैनी,मो. गुलजार,मुशर्रफ हुसैन महजर मुख्य अभियंता सुरेश चंद मुख्य नगर लेखा परीक्षक जंग बहादुर सहायक लेखाधिकारी भारत दुबे कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रमाकांत त्यागी पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी राजेश गुप्ता सहायक अभियंता शिब्ते हैदर पुष्पेंद्र सिंह अवर अभियंता संजय कुमार नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना स्टोनो देश दीपक सतीश शर्मा मीडिया सहायक एहसान रब तरुण पाठक राजीव कुमार डॉ तरुण शर्मा आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »