NEW English Version

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित रोजगार मेले में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अभ्यर्थियों को भोपाल में आयोजित रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र प्रदान किये। रोजगार सृजन को उच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता के तहत आज 15वां रोजगार मेला देशभर में 47 स्थानों पर आयोजित किया गया। रोजगार मेले को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया और 51,000 से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये। इसी क्रम में भोपाल के समन्वय भवन में भी रोजगार मेला आयोजित किया गया। श्री चौहान ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नए वैभवशाली, गौरवशाली, सम्पन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य है। इसके लिए भारत सरकार और राज्य सरकार दोनों ही पूरी ताकत के साथ जुटी हैं।

केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि युवाओं को शिक्षा और योग्यता प्राप्त करने के बाद रोजगार मिले, इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 10 लाख शासकीय पदों पर नए अवसर सृजित किये हैं। इसमें से 51,000 मित्रों, जिनमें 200 से अधिक भोपाल में उपस्थित हैं, उनको नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल शासकीय नौकरी नहीं, स्वरोजगार के माध्यम से भी रोजगार के अवसर निर्मित हो रहे हैं। मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हर गाँव को गरीबी से मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। धीरे-धीरे देश का हर परिवार रोजगार से जुड़ेगा। उन्होंने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा कृषि में भी वेल्यू एडिशन के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि रोजगार के नए अवसरों का सृजन हो सके। केन्द्रीय मंत्री ने युवाओं से कहा कि आप सौभाग्यशाली हैं, आपको अलग-अलग विभागों में रोजगार का स्वर्णिम अवसर मिला है, लेकिन आपको केवल अपने लिए नहीं, बल्कि  देश-समाज के लिए काम करना है और देश के विकास में योगदान देना है। उन्होंने कहा कि कई बार रोजगार नहीं रहता तो बेचैनी रहती है कि रोजगार मिले। लेकिन रोजगार मिलने के बाद जरूरी है कि कर्तव्यनिष्ठा से अपना काम करें। जो काम आपको मिल रहा है, उसको बेहतर तरीके से अंजाम देने का प्रयास करें।

उन्होंने युवाओं से कहा कि काम के प्रति आपका दृष्टिकोण काफी मायने रखता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण को केंद्र में रखकर काम करोगे तो मन हमेशा आनंद से भरा रहेगा।  मैं कृषि मंत्री हूँ तो मुझे 24 घंटे खेत और किसान ही दिखते हैं। इसी तरह आपको अवसर मिला है तो आप बेहतर से बेहतर करने का प्रयास करें। विकसित भारत के निर्माण में आपका यही सहयोग हो सकता है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि तुम केवल साढ़े तीन हाथ के हाड़ माँस के पुतले नहीं हो, तुम ईश्वर के अंश हो और दुनिया में कोई ऐसा काम नहीं है जो तुम न कर सको। इसलिए आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें और अपनी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से 2047 तक देश को संपूर्ण रूप से विकसित बनाने में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम में एफसीआई, ईएसआईसी, डाक विभाग, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक, रेलवे, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, सीजीएसटी समेत कई विभागों के 219 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में श्रीमती कृष्णा गौर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मध्य प्रदेश शासन, विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, विधायक सुरेंद्र पटवा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »