NEW English Version

जमालपुर वेंडिंग ज़ोन से हटा अतिक्रमण

पिछले दिनों जमालपुर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त विनोद कुमार ने जमालपुर पुल के नीचे नगर निगम द्वारा बनाई गई वैंडिंग जोन में कूलर बक्से सील बट्टा आदि अतिक्रमण और चारा विक्रेताओं द्वारा गंदगी फैलाने पर कड़ी नाराजगी जताई थी नगर निगम के उप नगर आयुक्त अमित कुमार के नेतृत्व में लगातार निगरानी और कार्यवाई से जमालपुर पुल के नीचे स्थित वेंडिंग जोन को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है  यहाँ खड़े होने वाले अवैध चारा विक्रेताओं पर जुर्माना करते हुए नगर निगम ने महेशपुर बाईपास पर बिक्री करने की हिदायत दी गई है। नगर आयुक्त ने ज़ोन एक के जोनल अधिकारी आरपी सिंह को तत्काल इस वेंडिंग जोन में वेंडर्स को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं साथ ही साथ दो दिवस उपरांत व्यवस्थित नहीं होने की दिशा में वेंडर्स का आवंटन निरस्त करने के लिए भी कहा है।

 गुरुवार को नगर निगम प्रवर्तन दल के सूबेदार अशोक शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय एसएफआई प्रदीप पाल की मौजूदगी में अभियान चलाया गया और चारा विक्रेताओं को कड़ी हिदायत देते हुए दोबारा खड़े होने पर सामान ज़ब्त कर भारी जुर्माना करने की चेतावनी दी गई।

जमालपुर 100 फुटा रोड पर चला अभियान

जमालपुर हमदर्द नगर में नाले नालियों की सफाई में बाधक  स्लैब के कारण आए दिन सफाई व्यवस्था में बाधा उत्पन्न होने के साथ-साथ जाम लगने की समस्या से स्थानीय नागरिकों को रूबरू होना पड़ता है स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि के बार-बार नगर निगम में शिकायत का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त विनोद कुमार ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गुरुवार को कर अधीक्षक आरके कमल के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने 100 फुटा रोड पर नाले नालियों के ऊपर से अतिक्रमण, स्लैब को तुड़वाने का अभियान चलाया इस मौके पर प्रवर्तन दल सूबेदार ठाकुर एमपी सिंह मौजूद थे।

अवैध प्रचार सामाग्री पर कार्यवाई

शासन के दिशा निर्देशों की क्रम में नगर आयुक्त विनोद कुमार के निर्देश पर सात दिवसीय अवैध प्रचार सामग्री को हटाने का अभियान नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा है। अभियान की अगुवाई सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह कर रहे है अभियान के तहत अलीगढ़ नगर निगम ने जीटी रोड स्मार्ट रोड दीवानी कचहरी रामघाट रोड आगरा रोड सेंटर पॉइंट रेलवे रोड सहित शहर की प्रमुख सड़क और चौराहा से अवैध प्रचार सामग्री के अंतर्गत होर्डिंग बैनर पोस्टर को हटाया गया है।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा जमालपुर क्षेत्र में साफ सफाई जल निकासी को प्रभावी बनाने के साथ-साथ सुगम यातायात व्यवस्था के लिए सभी से अनुरोध है अपने अतिक्रमण को स्वयं हटा ले अन्यथा नगर निगम द्वारा 7 मई को अभियान निर्धारित स्थल पर चलाया जाएगा इस अभियान में अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने के साथ-साथ अतिक्रमण करने वालों से नगर निगम हर्जा खर्चा भी वसूल करेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »