NEW English Version

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में फिटनेस और जीएसटी जागरूकता पहल ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन किया

जीएसटी के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने फिट इंडिया मूवमेंट के साथ मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट के तत्वावधान में “संडे ऑन साइकिल” नामक एक राष्ट्रव्यापी साइक्लोथॉन का आयोजन किया। यह प्रमुख कार्यक्रम आज प्रात: नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया गया। इसमें देश भर के 100 से अधिक केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालयों ने भी भाग लिया।

नई दिल्ली में साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाते हुए, सीबीआईसी के सदस्य (जीएसटी) श्री शशांक प्रिय ने भारतीय कराधान प्रणाली पर जीएसटी के परिवर्तनकारी प्रभाव के बारे में बताया और इस बात पर बल दिया कि किस प्रकार जीएसटी ने लगभग 30 विभिन्न अप्रत्यक्ष करों को एकल, पारदर्शी कर ढांचे में एक कर दिया है। इससे व्यवसायों और नागरिकों दोनों के लिए कर प्रबंधन और अनुपालन सरल हो गया है।

श्री प्रिय ने प्रतिभागियों को जीएसटी कंपोजिशन स्कीमऔर त्रैमासिक रिटर्न मासिक भुगतान (क्यूआरएमपी) योजनाजैसी पहलों के माध्यम से छोटे करदाताओं को दिए गए महत्वपूर्ण लाभों के बारे में भी अवगत कराया। इससे अनुपालन का बोझ कम हो गया है और व्यापार करने में आसानी हुई है।

सीजीएसटी के मुंबई और पुणे जोन ने श्री सुनील शेट्टी, श्री मिलिंद सोमन और श्री जॉन अब्राहम जैसी बॉलीवुड हस्तियों को भी शामिल किया।

साइक्लोथॉन में देश भर के 50,000 से अधिक साइकिल चालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस साइक्लोथॉन में सीबीआईसी के वरिष्ठ अधिकारी –श्री राजेश सोढ़ी, प्रधान मुख्य आयुक्त, सीजीएसटी दिल्ली जोन; श्री सीपी गोयल, जीएसटी के प्रधान महानिदेशक (डीजीजीएसटी), सीबीआईसी, और श्री महेश कुमार रुस्तगी, महानिदेशक करदाता सेवाएं (डीजीटीएस), सीबीआईसी; विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के प्रतिनिधि, और आम जनता ने भाग लिया।

कार्यक्रम स्थल पर, प्रतिभागियों से जुड़ने और जीएसटी के बारे में प्रश्नों के उत्तर देने के लिए एक समर्पित जीएसटी हेल्प डेस्क “जीएसटी के बारे में जानें” स्थापित की गई थी। सुगम्यता और पहुंच बढ़ाने के लिए, जीएसटी के प्रमुख विषयों परसूचनात्मक विवरण की एक विस्तृत श्रृंखलावितरित की गई, और क्यूआर कोड से लैस डिजिटल कियोस्क कोपूरे कार्यक्रम स्थल पर रणनीतिक रूप से रखा गया ताकि प्रतिभागी सीधे अपने मोबाइल डिवाइस पर जीएसटी संसाधन सामग्री को स्कैन और डाउनलोड कर सके।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »