NEW English Version

वनकाम झारखंड इकाई की गोष्ठी संपन्न

वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की मई माह की गोष्ठी ऑनलाइन सफलता पूर्वक संपन्न हुई। मुख्य अतिथि आ कमल चंद्रा जी की गरिमा मयी उपस्थिति… सभी की रचनाओं पर विस्तार पूर्वक विश्लेषण ने  काव्य गोष्ठी में चार चांद लगा दिए।

झारखंड इकाई की अध्यक्षा आ संगीता सहाय के स्वागत भाषण के पश्चात अर्पणा सिंह जी के सरस्वती वंदना से गोष्ठी की शुरुआत हुई ।आ निर्मला कर्ण जी के प्रेमपूर्ण संचालन  ने सभी प्रतिभागियों का  दिल जीत लिया। संगीता सहाय ने अपनी रचना पाठ के साथ सभी रचनाकारों के रचनाओं की विस्तृत समीक्षा कर मंच को विशिष्टता प्रदान की।आ सुनीता श्रीवास्तव जागृति जी ने धन्यवाद ज्ञापन कर सफल गोष्ठी की सभी को बधाई दी।

गोष्ठी में संगीता सहाय, सुनीता श्रीवास्तव ‘जागृति’, डॉ भावना अम्बष्ठा, मोनिका प्रसाद, सुनीता अग्रवाल, डॉ सुरिन्दर कौर नीलम, डाॅ उर्मिला सिन्हा, रंजना वर्मा उन्मुक्त, रिम्मी वर्मा, अर्पणा सिंह , पूनम वर्मा, सुमिता सिन्हा, रेणु बाला धार, निर्मला सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, राकेश रमण, रूणा रश्मि ‘दीप्त’, निर्मला कर्ण एवं आ कमल चंद्रा जी ने काव्य पाठ किया । गोष्ठी में हर रस की काव्य धारा प्रवाहित हुई मुख्य अतिथि द्वारा हर रचना पर प्रतिक्रिया ने रचनाकारों को उत्साहित किया।अंत में अध्यक्ष संगीता सहाय ने सभी के रचनाओं की सारगर्भित समीक्षा की एवं अपनी रचना का पाठ किया।

संगीता सहाय

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »