NEW English Version

दिव्यांग वेंडर्स के लिए जल्द बनेगा वैंडिंग ज़ोन

बुधवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में नगर निगम कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर सभाागार में टाउन वैन्डिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई। अपनी पहली बैठक में ही नगर आयुक्त ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए दिव्यांगजनो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पृथक से दिव्यांगजन वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया साथ ही साथ टाउन वेंडिंग कमेटी के बायलाज में चिकन मीट मछली की दुकान वेंडिंग जोन में नहीं लगाने की बाध्यता को देखते हुए नगर आयुक्त ने सभी टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्यों के सुझाव पर पृथक से एक वेंडिंग जोन चिकन मीट मछली के लिए बनवाए जाने का निर्णय लिया।

टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम की वेंडिंग जोन के किराए में किसी भी तरह की बढ़ोतरी से इनकार किया साथ ही साथ उन्होंने अधीनस्थों को अगले 7 से 10 दिनों में नगरीय क्षेत्र के सभी वैंडिंग ज़ोन का सर्वे करते हुए आवंटन होने के बावजूद भी  वेंडिंग जोन में दुकान नहीं लगाने वाले वेंडर्स को चिन्हित करते हुए उनके आवंटन को निरस्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। टाउन वेंडिंग की बैठक में नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया एक व्यक्ति को एक ही दुकान आवंटित की जाएगी यदि पूर्व में एक व्यक्ति को  दो या अथवा तीन दुकान आवंटित की गई है तो उनका आवंटन तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाएगा।

जमालपुर क्षेत्र में बने वैंडिंग ज़ोन  में आवंटन के बावजूद व्यवस्थित नहीं होने वाले वेंडर्स के आवंटन को निरस्त किया जाएगा और अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी। जमालपुर वेंडिंग जोन में वेंडर्स को व्यवस्थित करने के लिए टाउन वेंडिंग कमेटी ने समिति के गठन का निर्णय लिया। टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया 15 जुलाई तक सभी वेंडिंग जोन क्रियाशील होंगे और सभी वेंडर्स इसमें व्यवस्थित होंगे। वेंडिंग ज़ोन के बाहर अनावश्यक धकेल आदि खड़े होकर अतिक्रमण करने, पार्किंग बाधित करने वालों के विरुद्ध नगर निगम सख्त रुख अपनाएगा।  

बैठक में नगर आयुक्त ने साफ-साफ शब्दों में कहा नियम विरुद्ध किसी भी वेंडर्स को वैंडिंग जोन में दुकान लगाने नहीं दी जाएगी

 *नगर आयुक्त ने कहा दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आज बैठक में अहम निर्णय लिया गया है नगर निगम एक वैंडिंग ज़ोन का निर्माण दिव्यांगजन वैंडर्स को रोजगार उपलब्ध करने व मीट मछली विक्रेता वेंडर के लिए पृथक से वेंडिंग जोन जल्द बनवाए जायेगे। इसके साथ-साथ नगर निगम के सभी वेंडिंग जोन में 15 जुलाई तक सभी वेंडर्स को व्यवस्थित भी करने का प्रयास किया जाएगा*

बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव उपनगर आयुक्त अमित कुमार सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह लिपिक प्रशांत तिवारी मीडिया सहायक अहसन रब टाउन वैण्डिग कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक मे सदस्य शैलेन्द्र कुमार गोपाल प्रसाद नत्थू खान मुशरफ अली बशीर खान वकील अहमद अब्दुल सलाम शशि कुमार हजारी लाल मौजूद रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »