NEW English Version

उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना से अलीगढ़ को मिलेगी नई पहचान

ताला और तालीम के नाम से पहचाने जाने वाले अलीगढ़ की आने वाले दिनों में लॉक म्यूजियम के नाम से नई पहचान बनने जा रही है। उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत लगभग 27 करोड़ की लागत से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सबसे बड़ा लॉक म्यूजियम बनने जा रहा है लॉक म्यूजियम की कार्य योजना की स्वीकृति नगर विकास मंत्रालय द्वारा दे दी गई है लॉक म्यूजियम बनाने के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी और शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद लॉक म्यूजियम बनाने की कवायत जोर पकड़ेगी।

अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल, मंडलायुक्त संगीता सिंह व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के अभिनव प्रयास से मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना अंतर्गत लॉक म्यूजियम का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को प्रेषित किया गया था शासन ने अलीगढ़ नगर निगम के इस प्रस्ताव की सराहना करते हुए इसकी कार्य योजना की स्वीकृति दे दी है।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि अलीगढ़ का पुराना लॉक उद्योग भविष्य में अलीगढ़ में उद्योग व रोज़गार का सुनहरा अवसर देने जा रहा है। अलीगढ़ का लॉक उद्योग देश विदेश में विख्यात है इसी को देखते हुए अलीगढ़ नगर निगम द्वारा अलीगढ़ के लॉक की 100 साल पुरानी यात्रा को आधुनिक रंग रूप में नागरिकों के सामने प्रस्तुत करने के लिए मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत 27 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रेषित किया गया था शासन ने प्रस्ताव की स्वीकृति दे दी है।

उन्होंने बताया शहर के विकास के लिए लॉक म्यूजियम नज़ीर बनेगा, इसकी डीपीआर अनुभवी कंसल्टेंट के द्वारा तैयार कराई जाएगी, बेस्ट से बेस्ट डिजाइन फाइनल करने के उपरांत शासन को भेजा जाएगा शासन से स्वीकृति उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा आने वाले 6 से 7 माह में अलीगढ़ की एक नई पहचान लॉक म्यूजियम का निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

मंडलायुक्त संगीता सिंह ने बताया कि अलीगढ़ में लॉक म्यूजियम अलीगढ़ नगर निगम का एक सराहनीय अभिनव प्रयास है इस लॉक म्यूजियम में एक विश पॉइंट भी बनाया जाएगा जिसमें लोग अपने दिलों की मन्नत के रूप में अलीगढ़ के लॉक को बांध सकेंगे।

अलीगढ़ के उद्योग जगत में लॉक म्यूजियम एक नई दिशा देने में भी सार्थक सिद्ध होगा लॉक म्यूजियम के निर्माण से अलीगढ़ में देश विदेशी लोगों का आगमन होगा अलीगढ़ के आसपास के कई जनपद के नागरिक, व्यापारी व स्कूली बच्चे विभिन्न किस्मों के ताला बनाने की यात्रा को इस म्यूजियम में देख सकेंगे। साथ ही साथ इस म्यूजियम में बच्चों के खेलकूद, एन्जॉयमेंट, फ़ूड क्राफ्ट की भी व्यवस्था होगी और ये पूर्ण रूप से सेल्फ सस्टेनेबल होगा।

जवाहर भवन के सामने लेंड जो राजा महेंद्र प्रताप पार्क के किनारे है उस पर लॉक म्यूजियम के निर्माण का प्रस्तावित है लगभग 27 करोड़ की लागत से इस म्यूजियम के बनने से जवाहर भवन की भी नई पहचान होगी।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा लॉक म्यूजियम इस बोर्ड के कार्यकाल की बेहतरीन सौगात होगी इस बोर्ड का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा और इस बोर्ड के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को शहरवासी हमेशा याद करेंगे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »