NEW English Version

जल्द भव्य और आकर्षक रूप लेगा अलीगढ़ का ऐतिहासिक गांधी पार्क

अलीगढ़ के ऐतिहासिक गांधी पार्क आने वाले दिनों में नए रूप में दिखायी देने जा रहा है और जल्द गांधी पार्क की सूरतेहाल भी बदलने जा रही है।  नगर निगम ने अलीगढ़ के इस ऐतिहासिक पार्क को महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित थीम पर डेवलप कराए जाने के विभागीय प्रक्रिया को बड़ी तेजी से पूर्ण करते हुए संबंधित फर्म मैसर्स आरके एंटरप्राइजेज को कार्यादेश निर्गत करते हुए अगले साल 2026 की शुरुआत में इसके निर्माण कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया है।

पिछले दिनों मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत लगभग 4 करोड़ 13 लाख 57 हज़ार की लागत से गांधी पार्क को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन व उनके पदचिन्हों पर आधारित थीम पर डेवलप करने के प्रस्ताव को शासन को भेजा गया था। प्रोजेक्ट की महत्वता को देखते हुए शासन की स्वीकृति उपरांत निर्माण विभाग ने तेजी से काम करते हुए रिकॉर्ड अवधि में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की और संबंधित एजेंसी मैसर्स आरके एंटरप्राइजेज को तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराए जाने के लिए कार्यदेश भी दिया गया अगले 10 से 15 दिनों में अनुबंध होने के उपरांत संबंधित फर्म द्वारा गांधी पार्क में निर्माण काम शुरू कर दिया जाएगा

नगर आयुक्त का वादा

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि अलीगढ़ में ऐतिहासिक गांधी पार्क को मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन की थीम पर डेवलप किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की महत्वता को देखते हुए इसको रिकॉर्ड अवधि में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि आधुनिक स्मार्ट गांधी पार्क में महात्मा गांधी जी की थीम पर आधारित कला कार्य, मूर्तियां, आयोजनों के लिए एम्फीथिएटर, डिजिटल जानकारी स्क्रीन्स, योग का मैदान, खुला जिमनासियम, गज़ेबोस और किओस्क, पार्क प्रवेश को नवीनीकृत, पानी का फाउंटेन, चलने/दौड़ने के ट्रैक सुख सुविधाओं से लैस बनेगा।

महापौर का बयान

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में अलीगढ़ में चौमुखी विकास तेज़ी से हो रहा है। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत गांधी पार्क को आधुनिक और स्मार्ट रूप दिए जाने के प्रस्ताव को शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान करने पर मैं हृदय से उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करता हूँ।

आधुनिक गांधी पार्क की विशेषताएं

आधुनिक गांधी पार्क में निम्नलिखित विशेषताएं होंगी:

  • महात्मा गांधी जी की थीम पर आधारित कला कार्य और मूर्तियां
  • आयोजनों के लिए एम्फीथिएटर
  • डिजिटल जानकारी स्क्रीन्स
  • योग का मैदान
  • खुला जिमनासियम
  • गज़ेबोस और किओस्क
  • पार्क प्रवेश को नवीनीकृत
  • पानी का फाउंटेन
  • चलने/दौड़ने के ट्रैक

निष्कर्ष

अलीगढ़ का ऐतिहासिक गांधी पार्क जल्द ही आधुनिक और स्मार्ट रूप में दिखायी देगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से शहरवासियों को एक नया पिकनिक स्पॉट और योग स्थल मिलेगा। नगर आयुक्त और महापौर के प्रयासों से ये प्रोजेक्ट जल्द ही पूरा होगा और शहरवासियों को इसका लाभ मिलेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »