NEW English Version

शहर की सड़कों पर अतिक्रमण गंदगी करना पड़ा भारी

नगरीय क्षेत्र की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर शहर की प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण हटाने गन्दगी करने वालों पर सख़्त कार्रवाई करने के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा सभी ज़ोन में प्रतिदिन मुख्य मार्गो से अतिक्रमण हटाने के साथ प्रतिबंधित प्लास्टिक और गंदगी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का अभियान चलाया जा रहा है।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर सोमवार को नगर निगम अलीगढ़ द्वारा कर अधीक्षक आरके कमल व राजस्व निरीक्षक मोहज़ीब व सूबेदार ठाकुर एमपी सिंह के नेतृत्व में जमालपुर रोड से एफएम टॉवर अनुपशहर रोड तक सड़क फुटपाथ नाले के ऊपर से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान नगर निगम ने सड़क पर गंदगी अतिक्रमण व पॉलीथिन इस्तेमाल करने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई करते हुए ₹50000 वसूल किए।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा मुख्य मार्गो को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अलीगढ़ नगर निगम द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है सभी अतिक्रमण कर्ताओं से अपील की जाती है स्वयं अतिक्रमण हटा ले अन्यथा नगर निगम सामान ज़ब्त करने के साथ-साथ दोबारा अतिक्रमण करने पर वैधानिक कार्रवाई करेगा

उन्होंने बताया कि नगर निगम स्तर से प्रभावी कार्रवाई प्रतिदिन सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश सभी जोनल अधिकारियों प्रवर्तन प्रभारी और प्रवर्तन दल को दिए हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »