NEW English Version

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डॉ. घनश्याम सिंह पी.जी. कॉलेज, सोयेपुर में “योग दिवस” का आयोजन

वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “योग कुम्भ ” का भव्य आयोजन किया गया। इसी श्रृंखला में डॉ. घनश्याम सिंह पी.जी. कॉलेज, सोयेपुर में भी योग दिवस समारोह का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक श्री नागेश्वर सिंह, प्रशासक श्री संजीव सिंह तथा शहर के प्रख्यात दंत चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह के संयुक्त उपस्थिति में किया गया।

प्रबंधक नागेश्वर सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “योग केवल व्यायाम नहीं, अपितु एक संपूर्ण जीवन शैली है। यह शारीरिक, मानसिक और आत्मिक कल्याण का सशक्त माध्यम है। आइए, तन-मन-आत्मा के सामंजस्य का उत्सव मनाएँ और स्वस्थ भारत की दिशा में एक सशक्त कदम बढ़ाएँ।”

इस अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्रतिनिधि अंजनी कुमार की उपस्थिति रही, जिन्होंने योग कार्यक्रम में प्रतिभाग कर आयोजन को विशेष बनाया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ. आनंद सिंह सहित डॉ. विपुल कुमार शुक्ल, डॉ. डी. वी. सिंह, डॉ. विवेकानंद चौबे, डॉ. गौरव तिवारी, डॉ. अनूप सिंह, डॉ. संदीप रॉय, श्री अरविंद चौबे, डॉ. अल्का वर्मा, डॉ. पूनम, श्रीमती अंकिता यादव, श्रीमती प्रीति शाह, श्रीमती स्मृति सिंह,श्री रवि वर्मा एवं समस्त शैक्षणिक तथा गैर-शैक्षणिक कर्मचारीगण साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएँ प्रफुल्लित मन से सम्मिलित हुए।

समारोह के सफल आयोजन से महाविद्यालय परिसर में उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ, जिसने योग के प्रति जागरूकता एवं संकल्प को और अधिक सुदृढ़ किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »