NEW English Version

सीएम ग्रिड परियोजना की सड़कों के निर्माण में लेटलतीफी पड़ी भारी

पिछले 6 मई को नगर आयुक्त के रूप में अलीगढ़ नगर निगम में पदभार ग्रहण करने वाले प्रेम प्रकाश मीणा ने यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री महोदय की जीरो टॉलरेंस नीति को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री महोदय की सर्वोच्च प्राथमिकता की योजना मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) (सी.एम.ग्रिड्स) योजनान्तर्गत फेज-1 की 7 सड़कों के निर्माण में देरी, प्रोजेक्ट को कंप्लीट करने में लेट लतीफी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 1 करोड़ 11 लाख 64 हज़ार का जुर्माना लगाया है।

अलीगढ़ नगरीय क्षेत्र में सीएम ग्रिड की 7 सड़कों का निर्माण कार्यं मैसर्स कोनार्क कंस्ट्रक्शन व मैसर्स पी0पी0एस0 द्वारा किया जा रहा है।  बीते डेढ़ माह में नगर आयुक्त ने ताबड़तोड़ 7 सड़कों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और जमकर आर्थिक जुर्माना लगाया।

जुर्माना का विवरण

  • मैसर्स पीपीएस पर नगर आयुक्त ने 4 जून को 64.48 लाख व 19 जून को 20 लाख सहित कुल  84.48 लाख का जुर्माना लगाया है
  • मैसर्स कोनार्क कंस्ट्रक्शन पर नगर आयुक्त ने 4 जून को 27 लाख 16 हज़ार का जुर्माना लगाया है। 
  • दोनो फर्मो पर कुल 1 करोड़ 11 लाख 64 हज़ार का जुर्माना लगाया जा चुका है।

सीएम ग्रिड फेज-1 में सड़को/धनराशि/फर्म का विवरण

  • पैकेज 1 अंतर्गत लगभग 19 करोड़ 5 लाख की लागत से वार्ड 32 व 82 में स्वर्ण जयंती नगर चौराहे से रमेश विहार रोड लगभग 1.56 मीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य(कार्यदाही फर्म मैसर्स कोनार्क कंस्ट्रक्शन)
  • पैकेज 1 अंतर्गत लगभग 8 करोड़ 96 लाख की लागत से वार्ड 49 बेग़पुर मैरिस रोड अब्दुल चौराहे से केला नगर चौराहे तक 0.72 मीटर लम्बी सड़क निर्माण कार्य (कार्यदाही फर्म मैसर्स कोनार्क कंस्ट्रक्शन)
  • पैकेज 1 अंतर्गत लगभग 17 करोड़ 47 लाख की लागत से वार्ड 33, 49, 53, 74, 82 में रामघाट रोड  पर मीनाक्षी पुल से रामघाट रोड क़्वार्सी थाने तक 2.65 मीटर लम्बी सड़क निर्माण कार्य (कार्यदाही फर्म मैसर्स कोनार्क कंस्ट्रक्शन)
  • पैकेज 2 अंतर्गत 17 करोड़ 58 लाख की लागत से वार्ड  54, 31, 30 आई०टी०आई० रोड पर जेल पुल के पास स्थित बिजलीघर से आई०टी०आई० रोड होते हुए बरौला पुल तक 1.78 मीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य।(कार्यदाही फर्म मेसर्स पी0पी0एस0)
  • पैकेज 2 अंतर्गत लगभग 18 करोड़ 93 लाख की लागत से वार्ड सं 08, 15, 26, 69 गूलर रोड पर जी०टी० रोड स्थित शहंशाह होटल की पुलिया से देहलीगेट चौराहे तक 2.08 मीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य। (कार्यदाही फर्म मेसर्स पी0पी0एस0)
  • पैकेज 2 अंतर्गत 29 करोड़ 58 लाख की लागत से वार्ड 11, 15 व 34 में ख़ैर रोड स्थित हीरा लाल की पुलिया से नादा पुल चौराहा तक 2.56 मीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य। (कार्यदाही फर्म मेसर्स पी0पी0एस0)
  • पैकेज 2 अंतर्गत 13 करोड़ 15 लाख की लागत से वार्ड 10, 37, 60, 68  व 87 में रेलवे रोड पर जीटी रोड स्थित महाराजा पैलेस से अब्दुल करीम चौराहा जामा मस्जिद होते हुए खटीकन चोराहे तक 1.68 मीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य।(कार्यदाही फर्म मेसर्स पी0पी0एस0)

नगर आयुक्त का बयान

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा शहर के विकास कार्यों के लिए अलीगढ़ नगर निगम द्वारा सीएम ग्रिड  योजना के तहत युद्धस्तर पर विकास कार्यों को कराया जा रहा है सीएम ग्रिड शासन की महत्वपूर्ण परियोजना है इसमें लेट लतीफी और लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी अलीगढ़ नगर निगम का प्रयास मानक गुणवत्ता के साथ इन सड़कों के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »