NEW English Version

सेवा एवं संवेदना की दृष्टि जगाना जरूरी: ए.पी. सिंह

चिरंजीलाल धानुका स्मृति समाजसेवा अवार्ड प्रज्ञाता फाउंडेशन

लायंस क्लब नई दिल्ली अलकनंदा नेे सैंडल शूट्स, नोएडा में आयोजित पदस्थापन एवं जन्माष्टमी समारोह में प्रमुख गैर सरकारी संगठन प्रज्ञाता फाउंडेशन को वर्ष-2025 के ‘चिरंजीलाल धानुका स्मृति समाजसेवा अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। क्लब की ओर से प्रति वर्ष दिये जाने वाले इस अवार्ड में एक लाख रुपये का चैक, शॉल एवं शील्ड प्रदत्त की गई। श्री महेन्द्रकुमार धानुका, जनपदपाल लॉयन लायन ओंकार सिंह रेनू, पूर्व जनपदपाल लॉयन एन. के. गुप्ता, उप जनपदपाल प्रथम लॉयन संदीप कुमार, उप जनपदपाल द्वितीय लॉयन प्रतिभा अग्रवाल, पीआरओ श्री के.के. सचदेवा, क्लब के अध्यक्ष लॉयन अभिषेक जैन, पूर्व अध्यक्ष भीमसेन गोयल, पुरस्कार चयन समिति अध्यक्ष लॉयन राजेश गुप्ता एवं लॉयन आनंद महेश्वरी ने प्रज्ञाता फाउंडेशन को यह पुरस्कार प्रदत्त किया। उद्घाटनकर्ता लॉयन के. एम. गोयल ने अपने प्रेरक उद्बोधन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।
विशेष आकर्षण रहा लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट लायन ए.पी. सिंह का प्रेरणादायक वीडियो संदेश, जिसने पूरे वातावरण को ऊर्जा से भर दिया और उपस्थित सभी सदस्यों ने खड़े होकर इस संदेश का स्वागत किया।

लॉयन ए.पी. सिंह ने कहा कि लायनिज्म कोरा आमोद-प्रमोद का मंच नहीं है बल्कि यह जीवन को नजदीकी से देखने एवं सेवा एवं परोपकार के प्रकल्पों को आकार देने एवं संवेदना की दृष्टि जगाने का उपक्रम है। उन्होंने लायंस क्लब नई दिल्ली अलकनंदा को विशिष्ट एवं सक्रिय क्लब बताया। अध्यक्ष लायन सीए अभिषेक जैन के गतिशील नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने सेवा-भाव और उत्सव के आनंद को एक साथ पिरो दिया। अपने संबोधन में अध्यक्ष जैन ने लायनिज़्म के वास्तविक सार पर एक प्रभावशाली संदेश दिया और सदस्यों को यह याद दिलाया कि “हम लायन क्यों हैं।” नव-नियुक्त टीम ने लायंस क्लब इंटरनेशनल के वैश्विक उद्देश्यों के अनुरूप प्रभावी सामुदायिक सेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इंस्टॉलेशन का संचालन पीडीजी लायन नरगिस गुप्ता द्वारा अत्यंत सुंदरता से किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जनपदपाल ओंकार सिंह रेनू ने नवमनोनीत अध्यक्ष लॉयन श्री अभिषेक जैन और उनकी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लॉयनिज्म दुनिया का सबसे बड़ा सेवा-संगठन है।

समारोह में 10 नए सदस्यों का स्वागत, प्रतिष्ठित और सीए सी.पी. अग्रवाल मेमोरियल स्कॉलरशिप अवार्ड का चार सीए अभ्यर्थियों को चेयरपर्सन लायन एन.के. बंसल एवं को-चेयरपर्सन लायन कोमल अग्रवाल ने प्रदान किया। 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण करने वाले लायन सदस्यों का भी सम्मान किया गया तथा लायन ललित नारंग को लायन ऑफ द मंथ के रूप में सम्मानित किया गया। क्लब अपने गौरवपूर्ण मूलमंत्र -वी सर्व को पुनः दोहराते हुए समाज सेवा के नए अध्याय की शुरुआत कर रहा है।
कार्यक्रम का संचालन इंस्टॉलेशन चेयरपर्सन लायन ओ.पी. बहेती के कुशल मार्गदर्शन में हुआ और मंच संचालन मास्टर ऑफ सेरेमनी लायन अदीप वीर जैन ने अत्यंत सुंदरता से किया। लियो सदस्यों ने भी सक्रिय और सराहनीय भूमिका निभाकर कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार किया।

जन्माष्टमी उत्सव, जिसमें भक्ति संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और मनमोहक सजावट शामिल थीं, चेयरपर्सन लायन सुनील अग्रवाल एवं को-चेयरपर्सन लायन राजेश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसने इस अवसर को और भी दिव्य बना दिया। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन एन के गुप्ता ने लॉयनिज्म के बारे मे अपने विचार रखे। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स की गरिमामयी उपस्थिति और पूरे क्लब के सदस्यों की उत्साही भागीदारी ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया। लायन सचिव रवि अग्रवाल और लायन कोषाध्यक्ष चिन्मय बंसल ने कार्यक्रम की सफ़लता में अहम भूमिका निभाई। लियो राहिनी जैन, लियो श्रुति गर्ग एवं लियो आर्नव जैन को अलकनंदा लियो क्लब का क्रमशः अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष चुना गया। दीप प्रज्जवलन एवं गणेश वन्दना के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ।

ललित गर्ग
ललित गर्ग
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »