NEW English Version

फ्लाइट के साथ जुड़ीं सान्या मल्होत्रा; स्टाइल, आत्मविश्वास और अपने अंदाज़ के साथ आगे बढ़ेगा भारत

रिलैक्सो फुटवेयर्स लिमिटेड के भारत के मशहूर फैमिली फैशन फुटवेअर ब्रांड, फ्लाइट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके साथ ही, ब्रांड ने त्यौहार और शादी के सीज़न के लिए नई डिज़ाइन्स की शानदार रेंज भी लॉन्च की है, ताकि लोग हर मौके पर स्टाइलिश अंदाज़ अपना सकें। फ्लाइट ने इस ऐलान के साथ ही एक ज़बरदस्त 360-डिग्री मार्केटिंग कैंपेन भी शुरू किया है, जो आत्मविश्वास, अपनी पहचान और स्टाइल के साथ आगे बढ़ने के संदेश को सामने लाता है।

सान्या मल्होत्रा अपनी बेबाक अदाओं और युवा जोश के लिए जानी जाती हैं, जो फ्लाइट की जीवंत सोच- “सर उठा, कदम बढ़ा” से बखूबी मेल खाती है। इस साझेदारी के माध्यम से फ्लाइट का उद्देश्य हर उम्र के लोगों को यह एहसास दिलाना है कि स्टाइल सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और अपनी पहचान दिखाने का तरीका भी है।

रिलैक्सो फुटवियर्स लिमिटेड के होल टाइम डायरेक्टर श्री गौरव कुमार दुआ ने कहा, “हम सान्या मल्होत्रा का फ्लाइट परिवार में बतौर नई ब्रांड एंबेसडर स्वागत करते हैं। इस वर्ष हम एक ऐसा शानदार और युवाओं के अनुकूल कलेक्शन ला रहे हैं, जो सान्या की पर्सनैलिटी से पूरी तरह मेल खाता है। वे आज के भारत, यानि युवा, महत्वाकांक्षी और डिज़ाइन के प्रति सजग लोगों की भावना का प्रतिनिधित्व करती हैं। फ्लाइट एक ऐसा फैशन फुटवियर ब्रांड है, जो जीवन के हर पड़ाव में लोगों का साथ देता है, साथ ही उन्हें स्टाइल और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत देता है। सान्या के ब्रांड एंबेसडर बनने और हमारे नए कैंपेन के साथ, हम ‘सर उठा कदम बढ़ा’ को एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं, ताकि भारत का हर कदम आत्मविश्वास और स्टाइल से भरा हो।”

जबरदस्त सिनेमैटिक अंदाज़ में बनाई गई यह फिल्म, सान्या की मेहनत और सफर को दिखाती है। इसमें लंबे समय तक चलने वाले रिहर्सल, ऑडिशन और रेड कार्पेट तक की यात्रा शामिल है। यह फिल्म बताती है कि असली सफलता मेहनत और लगन से ही मिलती है। उनकी कहानी का हर पड़ाव फ्लाइट फुटवियर से जुड़ा है, जो बताता है कि हर कदम स्टाइलिश और आत्मविश्वास से भरा हुआ हो सकता है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने कहा, “मुझे फ्लाइट परिवार का हिस्सा बनकर सचमुच बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि यह ब्रांड उन सब बातों को दर्शाता है, जिन पर मैं भरोसा करती हूँ, जैसे कि आत्मविश्वास, आराम और अपनी राह खुद चुनना। ब्रांड की टैगलाइन ‘सर उठा कदम बढ़ा’ आगे बढ़ने के जज़्बे और अपनी पहचान के साथ जीने की बात करता है। यही वो बातें हैं, जो मुंबई आने से लेकर एक्ट्रेस बनने तक की मेरी अपनी यात्रा से गहराई से जुड़ती हैं।”

कैंपेन पर अपनी राय रखते हुए रिलैक्सो फुटवियर्स लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट- मार्केटिंग, श्री मनोज लालवानी ने कहा, “सान्या का ब्रांड के साथ शामिल होना सिर्फ एक ब्रांड पार्टनरशिप नहीं, बल्कि हमारी यात्रा का एक नया और खुबसूरत अध्याय है। इस एसोसिएशन को हम 360° कैंपेन के माध्यम से अपने ग्राहकों तक पहुँचा रहे हैं, जिसमें डिजिटल से लेकर रिटेल तक हर जगह उन्हें जोड़ने की कोशिश की जाएगी। हमारा उद्देश्य है कि लोग हर कदम पर स्टाइल और आत्मविश्वास को अपनाएँ। ‘हर कदम स्टाइलिश’ को अपनी लाइफस्टाइल और ‘सर उठा कदम बढ़ा’ को आगे बढ़ने का मंत्र बनाकर हमें पूरा भरोसा है कि यह कैंपेन पूरे देश के ग्राहकों के साथ गहराई से जुड़ पाएगा और उनसे शानदार प्रतिक्रिया पाएगा।”

इस कैंपेन के माध्यम से फ्लाइट एक स्पष्ट और दमदार बात सामने रखता है कि सच्चा आत्मविश्वास तभी आता है, जब आप अपने स्टाइल को अपनाते हैं और आपका हर कदम इस बात का बयान हो सकता है कि आप कौन हैं और किस दिशा में बढ़ रहे हैं। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »