NEW English Version

नए साल में शक्ति चौक की मिलेगी सौग़ात

उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा अनुरूप अलीगढ़ में चौमुखी विकास को रफ़्तार देने की दिशा में प्रयासरत महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के सार्थक प्रयासों के फल स्वरुप आने वाले दिनों में अलीगढ़ के प्रमुख ब्लू बर्ड स्कूल जीटी रोड नुमाइश ग्राउंड, मसूदाबाद जीटी जेल फ्लाई ओवर सड़क का कायाकल्प होने जा रहा है।आने वाले दिनों में आधुनिक सुविधाओं और आकर्षण का प्रमुख केंद्र इस सड़क को बनाने की दिशा में महापौर व नगर आयुक्त ने क़वायद भी तेज़ी से शुरू कर दी है।

शहर की सड़कों को सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिक स्वरूप प्रदान करने के लिए नगर निगम ने ब्लू बर्ड स्कूल से मसूदाबाद बस स्टैंड तथा नुमाइश ग्राउंड तिराहा से अशोक चक्र जेल पुल तक सड़क किनारे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। 

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने निर्माण विभाग के सिविल इंजीनियरों के साथ नुमाइश ग्राउंड सड़क के कायाकल्प के लिए तैयार की गई कार्य योजना का मौके पर जाकर मुआयना किया और अधीनस्थों को तत्काल इसको जमीनी रूप देने के लिए कवायत को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

इस कार्ययोजना का उद्देश्य

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया इस योजना का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित आवागमन, स्वच्छ वातावरण एवं आधुनिक शहरी सुविधाएं युक्त आवागमन का मार्ग उपलब्ध कराना है। नुमाइश ग्राउंड से उड़ने वाली धूल से निजात दिलाने के दृष्टिगत नुमाइश ग्राउंड की पुरानी दीवार ध्वस्त कर नई boundary wall बनाई जाएगी और खुले नालों पर आरसीसी कवर स्लैब डाले जाएंगे जिससे सुरक्षा व साफ सफाई सुनिश्चित हो सके।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा

शहरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुगम यातायात प्रदान करने के लिए नगर निगम निरंतर प्रयासरत है। यह योजना न केवल यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगी बल्कि नागरिकों को पैदल पथ, ग्रीन बेल्ट और ब्यूटीफिकेशन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगी। इस योजना के तहत नुमाइश मैदान तिराहा पर भारत माता मूर्ति तथा boundary walls पर मातृशक्ति एवं भारतीय संविधान व देशभक्ति संबंधित 3D Murals स्थापित किए जाएंगे जिससे शहर वासियों के दिलों में देशभक्ति का जज्बा और देश के प्रति गौरव बढ़ेगा।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा

नगर निगम का यह प्रयास अलीगढ़ को स्मार्ट सिटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पहले चरण में जेल पुल चौराहे पर शक्ति चौक का निर्माण व नुमाइश ग्राउंड सड़क को स्मार्ट बनाया जाएगा दूसरे चरण के लिए भी नगर निगम द्वारा अभी से कवायत और सड़कों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निश्चित रूप से यह परियोजना शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाएगी जब लोग इस सड़क से गुज़रेंगे तो उन्हें देश भक्ति का जज़्बा पैदा होगा और बदलते हुए स्मार्ट अलीगढ़ को देखकर आश्चर्यचकित होंगे शहरवासियों को नई पहचान और गर्व का अनुभव होगा। 

तकनीकी जानकारी

नगर निगम के सिविल इंजीनियर सहायक अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि योजना अंतर्गत पुराने करब स्टोन हटाकर नए करब स्टोन लगाए जाएंगे, आरसीसी नालों की मरम्मत एवं मजबूती कर जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाएगा, साथ ही पैदल यात्रियों के लिए इंटरलॉकिंग फुटपाथ का निर्माण होगा। सजावटी रेलिंग, आकर्षक स्ट्रीट लाइटें, बेंच, डस्टबिन, FRP प्लांटर्स एवं दिशा-सूचक संकेतक लगाए जाएंगे। सड़क के किनारे वृक्षारोपण से ग्रीन बेल्ट बढ़ेगी।

उन्होंने बताया कि इस कार्य पर अनुमानित लागत ₹490 लाख (जी.एस.टी. सहित) निर्धारित की गई है। नगर निगम ने इसके लिए पात्र फर्मों/संस्थाओं से ई-निविदा आमंत्रित की है। 

  • प्री-बिड प्रश्न पूछने की अंतिम तिथि: 20 सितंबर 2025, सायं 5 बजे तक
  • प्री-बिड बैठक: 22 सितंबर 2025, सायं 4 बजे, नगर निगम अलीगढ़ के जन्म-मृत्यु काउंटर के निकट ग्राउंड फ्लोर
  • ऑनलाइन निविदा जमा करने की अंतिम तिथि: 06 अक्टूबर 2025, सायं 5 बजे
  • तकनीकी निविदा खोलने की तिथि: 07 अक्टूबर 2025, प्रातः 11 बजे
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »