NEW English Version

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने वित्त वर्ष 2026 के शुरुआती छह महीनों में 99.33% के क्लेम सेटलमेंट रेशियो के साथ बढ़त बनाई

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2026 के शुरुआती छह महीनों में 99.33% का क्लेम सेटलमेंट रेशियो हासिल किया है, जो देश की टॉप लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों में सबसे ज्यादा है। खास बात यह है कि बिना जाँच वाले दावों का भुगतान करने में कंपनी ने औसतन सिर्फ 1.1 दिन का समय लिया। इसी अवधि में कंपनी ने कुल 893.38 करोड़ रुपए के डेथ क्लेम भी सेटल किए।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर श्री अमिश बैंकर ने कहा, “हमारी क्लेम सेटलमेंट प्रक्रिया ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए डिज़ाइन की गई है और हम हर क्लेम को अत्यधिक संवेदनशीलता के साथ संभालते हैं। वित्त वर्ष 2026 के शुरुआती छः महीनों में हमारा क्लेम सेटलमेंट रेशियो 99.33% रहा और बिना जाँच वाले क्लेम के लिए हमारा औसत क्लेम सेटलमेंट टर्नअराउंड टाइम सिर्फ 1.1 दिन था। इसके अलावा, इसी अवधि में हमने 893.38 करोड़ रुपए से अधिक के डेथ क्लेम सेटल किए।

हमारा ग्राहक-प्रथम दृष्टिकोण और डिजिटलाइजेशन पर मजबूत फोकस हमें क्लेम जल्दी सेटल करने में सक्षम बनाता है, जिससे परिवारों को ज़रूरत के समय समय पर आर्थिक सहारा मिल सके। मोबाइल ऐप, व्हाट्सऐप, चैटबॉट और वेबसाइट जैसे सुविधाजनक प्लेटफॉर्म के जरिए दावेदार आसानी से क्लेम दर्ज कर सकते हैं और उनकी स्थिति भी ट्रैक कर सकते हैं।“ खास तौर पर, हमारी ‘क्लेम फॉर श्योर’ पहल के तहत, जो सभी दस्तावेज़ जमा होने के एक दिन में एलिजिबल क्लेम सेटल करने का वादा करता है, हमने वित्त वर्ष 2026 के शुरुआती छः महीनों में 157.25 करोड़ रुपए के डेथ क्लेम्स को सेटल किया। पिछली तिमाही में भी हमारा क्लेम सेटलमेंट रेशियो उद्योग में सबसे आगे रहा, जो कि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में यह 99.60% था।”

Rani Bairagi

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »