NEW English Version

पसीने से रोशन होती दुनिया: कोयला खनिकों का योगदान

04 मई कोयला खनिक दिवस

धरती की गहराइयों में उतरकर अंधेरे से उजाला निकालने वाले वे लोग, जिनके नाम अक्सर इतिहास के पन्नों में दर्ज नहीं होते.. वे हैं हमारे कोयला खनिक। कोयला खनिक दिवस केवल एक औपचारिक स्मरण नहीं, बल्कि उन अदृश्य नायकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिनकी मेहनत से उद्योग, ऊर्जा और विकास की धारा प्रवाहित होती है।

कोयला, जिसे ‘काला सोना’ कहा जाता है, आज भी भारत की ऊर्जा व्यवस्था की रीढ़ बना हुआ है। बिजली उत्पादन से लेकर इस्पात उद्योग तक, हर क्षेत्र में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। लेकिन इस काले सोने को धरती से निकालने की प्रक्रिया जितनी कठिन है, उतनी ही जोखिम भरी भी। खदानों में काम करने वाले श्रमिक रोज़ाना जान जोखिम में डालकर उस ऊर्जा को संभव बनाते हैं, जिसका उपयोग हम सहज रूप से करते हैं।

खनिकों का जीवन केवल श्रम का प्रतीक नहीं, बल्कि साहस और समर्पण की मिसाल भी है। अंधेरी सुरंगों में, सीमित संसाधनों के बीच, विषैली गैसों और दुर्घटनाओं के खतरे के बावजूद वे अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। यह विडंबना ही है कि जिनके श्रम से शहर रोशन होते हैं, उनके अपने जीवन में अक्सर सुविधाओं का अभाव बना रहता है।

आज जब हम “विकास” की बात करते हैं, तो यह जरूरी है कि उस विकास के मूल में खड़े श्रमिकों के जीवन स्तर पर भी उतना ही ध्यान दिया जाए। खनिकों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण, आधुनिक तकनीक, स्वास्थ्य सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा केवल विकल्प नहीं, बल्कि उनकी बुनियादी आवश्यकता है। सरकार और कंपनियों को चाहिए कि वे खनन क्षेत्र में तकनीकी सुधार के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को भी प्राथमिकता दें।

इसके साथ ही, पर्यावरण का प्रश्न भी उतना ही महत्वपूर्ण है। कोयला खनन से होने वाले प्रदूषण और पारिस्थितिक असंतुलन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हमें एक संतुलन बनाना होगा। जहाँ ऊर्जा की जरूरतें पूरी हों, वहीं प्रकृति की रक्षा भी सुनिश्चित हो। नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम इस दिशा में सकारात्मक संकेत हैं, लेकिन जब तक कोयला हमारी ऊर्जा संरचना का हिस्सा है, तब तक खनिकों का महत्व भी बना रहेगा। कोयला खनिक दिवस हमें यह सोचने पर विवश करता है कि क्या हमने उन हाथों का पर्याप्त सम्मान किया है, जो हमारे जीवन को रोशन करते हैं?

यह दिन केवल धन्यवाद कहने का नहीं, बल्कि उनके अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए ठोस कदम उठाने का संकल्प लेने का दिन है। कोयला खनिक केवल श्रमिक नहीं..वे उस अदृश्य शक्ति के प्रतीक हैं, जिनकी मेहनत से राष्ट्र की प्रगति संभव होती है। उनके पसीने की हर बूंद में देश के उज्जवल भविष्य की चमक छिपी है।

सुरेश सिंह बैस "शाश्वत"
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”

   

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »