NEW English Version

मरवाही–पेंड्रा के जंगलों में घूम रहे रहस्यमयी दुर्लभ सफेद भालू का आतंक

आमाडांड–बसंतपुर क्षेत्र में ग्रामीण पर हमला, गांवों में दहशत… वन विभाग अलर्ट पर

बिलासपुर। मरवाही वनमंडल के घने जंगलों में इन दिनों एक दुर्लभ सफेद स्लॉथ भालू की मौजूदगी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। खोडरी रेंज के आमाडांड, बसंतपुर, नकमान और मरवाही–पेंड्रा क्षेत्र तक इस रहस्यमयी भालू की लगातार मूवमेंट देखी जा रही है। कभी जंगलों में तो कभी आबादी के बीच अचानक नजर आ रहे इस सफेद भालू ने ग्रामीणों के बीच भय और कौतूहल दोनों पैदा कर दिया है। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब भालू ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी करते हुए लोगों से जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की है। बताया जा रहा है कि आमाडांड गांव के कुछ ग्रामीण किसी काम से जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान आमाडांड और बसंतपुर के बीच घने जंगल में उनका सामना अचानक सफेद भालू से हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीण कुछ समझ पाते उससे पहले ही भालू ने आक्रामक होकर एक अधेड़ ग्रामीण पर हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय मौजूद अन्य ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाया और लाठियां पटकते हुए भालू को जंगल की ओर खदेड़ने में सफलता हासिल की। घायल ग्रामीण को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

गांव में घुसा सफेद भालू, तीन घरों तक पहुंचा आतंक

ग्रामीणों के मुताबिक यह दुर्लभ सफेद भालू केवल जंगलों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आबादी वाले क्षेत्रों में भी घुस आया। बताया जा रहा है कि भालू आमाडांड और बसंतपुर गांव के भीतर पहुंचकर तीन घरों के आसपास घूमता देखा गया। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे वह गांव के मुख्य चौक और बस स्टैंड के आसपास नजर आया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान स्कूल के सामने रहने वाले कैलाश कुमार कासीपुरी पर भी भालू ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कैलाश सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकले थे, तभी अचानक भालू ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में उनके बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भालू ने कई अन्य ग्रामीणों को भी दौड़ाया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। कई परिवारों ने सुबह होते ही अपने बच्चों को घरों से बाहर निकलने नहीं दिया।

सोशल मीडिया में वायरल  रहस्यमयी सफेद भालू

इलाके में सफेद भालू दिखाई देने की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे। कई लोगों ने दूर से अपने मोबाइल कैमरों में भालू का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सफेद रंग का विशालकाय भालू जंगल और बस्ती के बीच घूमता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोग इसे बेहद दुर्लभ मान रहे हैं। वन विभाग के अनुसार यह संभवतः रंग परिवर्तन (पिगमेंटेशन की कमी) वाला स्लॉथ बियर हो सकता है।

वन विभाग अलर्ट मोड पर, लगाए जाएंगे ट्रैप कैमरे

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम, डिप्टी रेंजर और वन अमला मौके पर पहुंच गया। पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। वन विभाग अब भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे लगाने की तैयारी कर रहा है। मरवाही वनमंडल की डीएफओ ग्रीष्मी चांद ने बताया कि सफेद भालू अनाउंड, नकमान और बसंतपुर क्षेत्र से होते हुए मरवाही वनमंडल के कक्ष क्रमांक 2351 की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान उसने एक व्यक्ति पर हमला किया। घायल का प्राथमिक उपचार कराया गया है। विभाग लगातार निगरानी कर रहा है ताकि भालू दोबारा आबादी की ओर न लौटे। वहीं सीसीएफ मनोज पांडेय ने कहा कि वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में मौजूद है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। किसी भी जंगली जानवर के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shrimad Bhagwat Gita

By Shri Harikrishna Das Goyandka

₹169

Book 2 Cover

Sundarkand

By Maharishi Valmiki

₹118

Yog Vashishth

By Geeta Press

₹209

Sankshipt Shiv Puran

By Geeta Press

₹347

Shri Ramacharitamanas

By Gita Press Gorakhpur

₹374

Vinay Patrika

By Shri Goswami Tulsidas

₹89

जंगलों की कटाई और आग से बढ़ा खतरा

घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जंगलों में लगातार हो रही कटाई और आगजनी के कारण वन्यजीव अपने प्राकृतिक आवास छोड़कर गांवों की ओर आने को मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जंगलों और वन्यजीवों के संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले दिनों में मानव–वन्यजीव संघर्ष और भयावह रूप ले सकता है।अब पूरा मरवाही–पेंड्रा क्षेत्र इस रहस्यमयी सफेद भालू की दहशत में जी रहा है। गांवों में रात होते ही सन्नाटा पसर जाता है और लोग घरों से निकलने से डर रहे हैं। वन विभाग की निगरानी के बावजूद ग्रामीणों के मन में एक ही सवाल गूंज रहा है “आखिर यह सफेद भालू फिर कब और कहां दिखाई देगा?”

सुरेश सिंह बैस "शाश्वत"
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »