NEW English Version

PaRa Music ने किया ‘भोजपुरी धूम’ का भव्य शुभारंभ, पहला गीत ‘राउंड राउंड’ बना दर्शकों की पहली पसंद


वाराणसी: भोजपुरी संगीत जगत में एक नई और ऊर्जावान शुरुआत करते हुए PaRa Music ने अपने नए भोजपुरी म्यूजिक वर्टिकल ‘भोजपुरी धूम’ का भव्य शुभारंभ किया। इस नई पहल की शुरुआत कंपनी के पहले भोजपुरी गीत ‘राउंड राउंड’ से हुई है, जिसे भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज ने अपनी आवाज़ से सजाया है। लॉन्च के साथ ही यह गीत दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर शानदार प्रतिसाद प्राप्त कर रहा है।

वाराणसी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान ‘भोजपुरी धूम’ और इसके पहले गीत ‘राउंड राउंड’ को भोजपुरी फिल्म एवं संगीत जगत के कई चर्चित कलाकारों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को उत्साहित कर दिया और लॉन्च के साथ ही इस गीत ने भोजपुरी संगीत प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। ‘राउंड राउंड’ एक हाई-एनर्जी डांस नंबर है, जिसमें मनोरंजन, आकर्षक संगीत, रंगीन विज़ुअल्स और भव्य निर्माण का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है। गीत में अरविंद अकेला कल्लू का स्टाइलिश अंदाज़ और दमदार प्रस्तुति दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देती है। वहीं शिल्पी राज की आवाज़ ने गीत को और अधिक जीवंत बना दिया है।

गीत को लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि, “‘राउंड राउंड’ एक ऐसा मजेदार और जोशीला गीत है, जिससे दर्शक तुरंत जुड़ जाएंगे। यह पूरी तरह मनोरंजन के उद्देश्य से तैयार किया गया है और मुझे विश्वास है कि इसे देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के भोजपुरी संगीत प्रेमियों का भरपूर प्यार मिलेगा।”

लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज ने भी इस गीत को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि ,“‘राउंड राउंड’ उन गीतों में से एक है, जिसे सुनते ही लोगों का मन थिरकने लगता है। इसकी ऊर्जा और लय बेहद रोमांचक है। अरविंद जी के साथ काम करना हमेशा शानदार अनुभव होता है। पूरी टीम ने मिलकर भोजपुरी दर्शकों के लिए एक बेहतरीन प्रस्तुति तैयार की है। मुझे विश्वास है कि यह गीत पार्टियों और समारोहों की पहली पसंद बनेगा।”

PaRa Music की सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक राशना पोचकनावाला ने कहा कि भोजपुरी संगीत के दर्शक देश के सबसे समर्पित और जुनूनी दर्शकों में शामिल हैं। उन्होंने कहा, “‘भोजपुरी धूम’ के माध्यम से हमारा उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाला मौलिक कंटेंट प्रस्तुत करना है। हमें खुशी है कि इस यात्रा की शुरुआत ‘राउंड राउंड’ जैसे शानदार गीत से हो रही है, जिसमें अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज जैसे लोकप्रिय कलाकार जुड़े हैं।”

वहीं PaRa Music के सह-संस्थापक पवन सूद ने कहा कि “‘भोजपुरी धूम’ रचनात्मक प्रतिभा, डेटा-आधारित रणनीति और ओरिजिनल म्यूजिक आईपी में दीर्घकालिक निवेश का एक महत्वपूर्ण कदम है। ‘राउंड राउंड’ हमारी इस नई यात्रा की शुरुआत है और हम भोजपुरी संगीत जगत में एक मजबूत पहचान बनाने को लेकर उत्साहित हैं।”

गीत के म्यूजिक वीडियो में एंजेल लिज़ा की ग्लैमरस उपस्थिति और शानदार स्क्रीन प्रेज़ेंस ने वीडियो के आकर्षण को और बढ़ा दिया है। उनकी ऊर्जावान प्रस्तुति दर्शकों को खासा प्रभावित कर रही है। ‘राउंड राउंड’ के बोल अभिनव प्रताप सिंह ने लिखे हैं, जबकि वीडियो का निर्देशन बद्री नाथ झा ने किया है। गीत की कोरियोग्राफी मिथुन द्वारा की गई है। आकर्षक संगीत, रंगीन विज़ुअल्स, दमदार प्रस्तुति और लोकप्रिय कलाकारों की मौजूदगी के कारण यह गीत तेजी से भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है और आने वाले समय में बड़े हिट गीत के रूप में उभरने की पूरी संभावना रखता है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »