NEW English Version

पेयजलापूर्ति में सुधार की कवायद हुई तेज, नगर निगम के 6 नए नलकूप हुए चालू

अलीगढ़: महानगर में पेयजलापूर्ति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने की दिशा में एक महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के सार्थक प्रयासों के फलस्वरूप नगर निगम द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 15वें वित्त आयोग से प्राप्त ₹1 करोड़ 75 लाख की धनराशि से स्थापित 6 नए नलकूपों को सौग़ात शहरवासियों को मिल गयी है। 6 नए नलकूपों का लोकार्पण महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इन नलकूपों के चालू होने से लगभग 50 से 60 हजार नागरिकों को बेहतर एवं नियमित पेयजलापूर्ति का लाभ मिलेगा।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि नगर निगम द्वारा प्रथम चरण में जिन स्थानों पर नलकूप स्थापित कर उन्हें क्रियाशील किया गया है उनमें वार्ड-52 सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र, वार्ड-34 ज्वाला जी पुरम, वार्ड-32 एलमपुर बारात घर, वार्ड-1 नगला मान सिंह श्मशान, वार्ड-10 दुबे का पड़ाव तथा वार्ड-15 पशु अस्पताल परिसर शामिल हैं।

नगर आयुक्त ने बताया कि इन क्षेत्रों में लंबे समय से बढ़ती आबादी एवं पेयजलापूर्ति की बढ़ती मांग को देखते हुए नए नलकूपों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नलकूपों के संचालन से संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति का दबाव बढ़ेगा, आपूर्ति अधिक नियमित होगी तथा पेयजल संकट से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

नगर आयुक्त ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में नगरीय क्षेत्र में पेयजलापूर्ति को प्रभावी बनाने के लिए पेयजलापूर्ति की मांग और उपलब्ध आपूर्ति के बीच के अंतर को कम करने के उद्देश्य से चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। प्रथम चरण के अंतर्गत संचालित इन छह नलकूपों के अतिरिक्त 25 अन्य जलापूर्ति प्रभावित क्षेत्रों में भी नए नलकूपों के निर्माण का कार्य तेजी से प्रगति पर है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही उन्हें भी जनता को समर्पित किया जाएगा जिससे शहर के अधिक से अधिक क्षेत्रों में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी व माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में अलीगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में नगर निगम लगातार आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। आज लोकार्पित किए गए छह नए नलकूप हजारों परिवारों के लिए राहत लेकर आए हैं। आगामी चरण में 25 और नलकूप शुरू होने के बाद शहर के अधिकांश जलसंकट प्रभावित क्षेत्रों की समस्या का स्थायी समाधान होगा। 

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि का प्रभावी उपयोग करते हुए उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है जहां पेयजल की उपलब्धता अपेक्षाकृत कम थी इन छह नलकूपों के चालू होने से जलापूर्ति नेटवर्क और अधिक मजबूत होगा तथा लगभग 50 से 60 हजार नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। नगर निगम की टीम शेष 25 नलकूपों के निर्माण कार्य को भी निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के लिए तेजी से कार्य कर रही है ताकि महानगर के प्रत्येक क्षेत्र में पर्याप्त एवं निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

उद्घाटन कार्यक्रम में पार्षद योगेश सिंघल, हरीश सैनी, दीपक चौधरी, जीएम जल प्रमोद कुमार सिंह, जेई नरेंद्र कुमार देशदीपक अहसान रब आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »