NEW English Version

₹12.42 करोड़ की लागत से रेन वाटर हार्वेस्टिंग परियोजना का हुआ लोकार्पण-भूजल संरक्षण की दिशा में महापौर व नगर आयुक्त की महत्वपूर्ण पहल लायी रंग

अलीगढ़ : आने वाले भविष्य व शहरवासियों को जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सौगात देते हुए महापौर प्रशान्त सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के संयुक्त प्रयासों से वर्षा ऋतु में जल संचय को बढ़ावा देने हेतु वर्षा जल को एकत्रित कर फिल्ट्रेशन के पश्चात बोरिंग के माध्यम से भूगर्भ में पहुंचाने के लिए रैन वाटर हार्वेस्टिंग परियोजना का शुभारंभ बीतने साल किया गया था। इस परियोजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत अलीगढ़ नगर निगम को अवमुक्त ₹12 करोड़ 48 लाख 19 हजार (₹1248.19 लाख) की धनराशि से शहर के दो प्रमुख स्थानो पर अत्याधुनिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किये।

महापौर व नगर आयुक्त के सार्थक प्रयासों के फलस्वरूप इस परियोजना के तहत गूलर रोड पंपिंग स्टेशन परिसर एवं सिटी स्कूल के पीछे विकसित की गई रेन वाटर हार्वेस्टिंग परियोजना का मंगलवार को अपराह्न 3:00 बजे महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा पार्षदों व नागरिकों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना के साथ लोकार्पण किया गया।

परियोजना का विवरण

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि जल संचय की दिशा में आलीगढ़ नगर निगम द्वारा एक अभिनव प्रयोग किया गया भविष्य में इस प्रयोग को सभी पार्षद वार्ड में किये जाने की कार्ययोजना बनाई जाएगी इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 15 में गूलर रोड पम्पिंग स्टेशन परिसर तथा वार्ड संख्या 69 में सिटी स्कूल के पीछे स्थित नगर निगम भूमि पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया है।

परियोजना की तकनीकी जानकारी

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया की इस महत्वपूर्ण परियोजना के अंतर्गत आधुनिक तकनीक पर आधारित मॉड्यूलर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किया गया है। इसके तहत 300 एमएम व्यास के 26 बोर बनाए गए हैं, जिनमें 150 एमएम व्यास के परफोरेटेड पाइप लगाए गए हैं। परियोजना में स्टॉर्म वाटर/वर्षा जल को पहले सिल्ट चैंबर में पहुंचाया जाता है। इसके बाद फिल्टर के माध्यम से जल को टैंक में एकत्रित किया जाता है तथा बोरिंग पाइप के माध्यम से पानी को जमीन में रिचार्ज किया जाता है। इस प्रक्रिया से वर्षा जल को व्यर्थ बहने से रोकते हुए उसका अधिकतम उपयोग भूजल पुनर्भरण के लिए किया जाएगा।

महत्वपूर्ण बात

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि इस परियोजना में वर्षा जल को सीधे ज़मीन के अंदर न भेजकर वर्षा जल को एकत्रित कर फिल्ट्रेशन के पश्चात बोरिंग के माध्यम से भूगर्भ में पहुंचाने की व्यवस्था की गई है, जिससे भविष्य में भूजल स्तर में सुधार होगा व आने वाले समय में अलीगढ़ का अंडरग्राउंड वाटर रिचार्ज होगा और श्हर में पेयजल की किल्लत भी भविष्य में दूर होगी।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा वर्षा जल का संरक्षण व संचय आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में नगर निगम अलीगढ़ द्वारा गूलर रोड पंपिंग स्टेशन परिसर में स्थापित यह रेन वाटर हार्वेस्टिंग परियोजना शहर में जल संचय व जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अलीगढ़ में वर्षा की प्रत्येक बूंद को संरक्षित किये जाने का प्रयास नगर निगम द्वारा किया जाएगा व इस परियोजना का उपयोग भूजल स्तर को बेहतर बनाने में किया जाए।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग परियोजना का उद्देश्य केवल वर्षा जल का संचय व संग्रहण करना नहीं बल्कि वैज्ञानिक तरीके से वर्षा जल को भूगर्भ में पहुंचाकर भूजल संचय को बढ़ावा देना है गूलर रोड पंपिंग स्टेशन परिसर में आधुनिक मॉड्यूलर सिस्टम के माध्यम से वर्षा जल को फिल्टर कर रिचार्ज करने की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम में उप सभापति/पार्षद दिनेश जादौन योगेश सिंघल राकेश ठाकुर दीपक चौधरी राजकुमार पूर्व पार्षद वैभव गौतम, अधिशासी अभियंता अजय सक्सेना आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »