NEW English Version

हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से गूंजा ऊपरकोट- शहर के सबसे ऊंचे तिरंगे ने बढ़ाया राष्ट्र गौरव

देश की आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगे के प्रति नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, गौरव एवं एकता की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम अलीगढ़ द्वारा शहरवासियों को एक ऐतिहासिक सौगात दी गई। महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के प्रयासों तथा स्थानीय पार्षदों एवं नागरिकों की मांग पर नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख एवं ऐतिहासिक स्थल ऊपरकोट जामा मस्जिद के सामने, कोतवाली के निकट लगभग 100 फुट ऊंचाई का शहर का पहला सबसे ऊंचा तिरंगा स्थापित कराया गया।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल शहर में विकास कार्य कराना ही नहीं बल्कि नागरिकों में अपने शहर और देश के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करना भी है। लगभग 100 फुट ऊंचाई पर लहराता यह तिरंगा अलीगढ़वासियों के लिए राष्ट्रप्रेम और गौरव का स्थायी प्रतीक बनेगा।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता त्याग, बलिदान, एकता और अखंडता का प्रतीक है। ऊपरकोट जैसे ऐतिहासिक और प्रमुख स्थान पर लगभग 100 फुट ऊंचे तिरंगे की स्थापना अलीगढ़ के लिए गौरव का विषय है हमारा प्रयास है कि शहर में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति इस तिरंगे को देखकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से तिरंगे के शुभारंभ का बटन दबाया। जैसे ही लगभग 100 फुट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज शान से लहराया पूरा ऊपरकोट क्षेत्र हिंदुस्तान जिंदाबाद और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा। मौके पर मौजूद हजारों नागरिकों ने एक साथ खड़े होकर राष्ट्रगान गाया और महापौर एवं नगर आयुक्त के साथ तिरंगे को सलामी दी। 

इससे पूर्व 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम सेवा भवन में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन पूरे उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित पार्षद, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 7 बजे परंपरागत रूप से नगरीय क्षेत्र में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर जनप्रतिनिधियों एवं नगर निगम अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न विद्यालयों से आए नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। अलीगढ़ नगर निगम

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »