NEW English Version

संविदा पर स्वच्छता कार्य से स्वरोजगार तक: स्वच्छ्ता उद्यमी योजना ने सतीश कुमार के आर्थिक सशक्तिकरण की यात्रा में कैसे सहयोग दिया

संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों के लिए, सीमित आय और मशीनीकृत उपकरणों की अनुपलब्धता उनकी आजीविका में सुधार लाने में महत्वपूर्ण बाधाएं उत्पन्न कर सकती हैं। समय पर वित्तीय सहायता और मशीनीकरण की सुविधा मिलने से सफाई कर्मचारियों को स्वरोजगार की ओर बढ़ने और अधिक आर्थिक स्थिरता प्राप्त करने के अवसर मिल सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में साहिबाबाद के 54 वर्षीय सफाईकर्मी श्री सतीश कुमार ने दिखा दिया है कि नमस्ते योजना के स्वच्छता उद्यमी योजना (एसयूवाई) घटक के तहत वित्तीय सहायता किस प्रकार आजीविका परिवर्तन में सहायक हो सकती है। उन्होंने इस योजना का लाभ उठाते हुए संविदा पर सफाई कार्य से स्व-रोजगार प्राप्त सीवर सक्शन मशीन के मालिक-संचालक बनने की ओर कदम बढ़ा दिया है।

इस योजना के तहत सहायता प्राप्त करने से पहले, सतीश कुमार संविदा सफाईकर्मी के रूप में काम करते थे और लगभग 13,000 रुपएसे 15,000 रुपए प्रति माह कमाते थे। उनकी कड़ी मेहनत और लगन के बावजूद, उनकी आय उनके परिवार की घरेलू जरूरतों को पूरा करने, बचत करने और दीर्घकालिक आर्थिक सुरक्षा प्राप्त करने के लिए अपर्याप्त थी।

उच्च शिक्षा पूरी करने के बावजूद, उनके रोजगार के अवसर सीमित रहे। आर्थिक तंगी के कारण वे मशीनीकृत स्वच्छता उपकरण भी स्वतंत्र रूप से नहीं खरीद सके। संविदात्मक रोजगार पर निर्भरता ने उनकी कमाई की क्षमता को सीमित कर दिया और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना कठिन बना दिया।

सतीश कुमार एक वाहन और मशीनीकृत सफाई मशीन खरीदना चाहता था ताकि वह स्वरोजगार कर सके, अपनी आय बढ़ा सके और अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित कर सके। आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त करना और आजीविका का एक स्थिर स्रोत स्थापित करना उसकी प्रमुख आकांक्षाओं में से थे।

सतीश कुमार को गाजियाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित एक जागरूकता शिविर के दौरान नमस्ते योजना के स्वच्छ उद्यमी योजना (एसयूवाई) घटक के बारे में जानकारी मिली, जो उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। इस शिविर में सफाई कर्मचारियों और उनके आश्रितों को मशीनीकृत स्वच्छता उपकरण प्राप्त करने के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता के बारे में जानकारी दी गई।

इस योजना के लाभों को समझने के बाद, उन्होंने केनरा बैंक में आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया और फिर उन्हें बैंक से 5.91 लाख रुपए का ऋण मिला। साथ ही राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास (एनएसकेएफडीसी) से 3.64 लाख रुपए की अग्रिम पूंजी सब्सिडी भी प्राप्त की। इस वित्तीय सहायता से उन्होंने सफलतापूर्वकसीवर सक्शन मशीन खरीदी। परियोजना की कुल लागत 9.55 लाख रुपए थी ।

बैंक से मिली इस सहायता से सतीश कुमार संविदात्मक रोजगार से स्वरोजगार की ओर अग्रसर हुए। आज वे अपनी सीवर सक्शन मशीन से सफाई का काम करते हैं और लगभग 50,000  रुपए प्रति माह कमाते हैं। ईएमआई भुगतान, ईंधन और रखरखाव जैसे खर्चों को पूरा करने के बाद, वे लगभग 25,000 रुपए प्रति माह बचा पाते हैं।

इस सहयोग से उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है और परिवार का भरण-पोषण करने की उनकी क्षमता पहले से काफी मजबूत हुई है। स्वरोजगार की ओर बढ़ने से उन्हें आय का एक अधिक स्थिर स्रोत प्राप्त हुआ है, साथ ही वे अपने स्वयं के स्वच्छता सेवा उद्यम के मालिक बनने और उसे संचालित करने की अपनी दीर्घकालिक आकांक्षा को पूरा करने में सक्षम हुए हैं।

अपनी आजीविका में सुधार के साथ, सतीश कुमार ने अधिक आर्थिक स्थिरता और बेहतर जीवन स्तर प्राप्त किया है। उनकी कहानी दर्शाती है कि वित्तीय सहायता और मशीनीकृत स्वच्छता उपकरणों तक पहुंच किस प्रकार सफाई कर्मचारियों के लिए उद्यमिता और स्थायी आजीविका की ओर बढ़ने के अवसर पैदा कर सकती है।

इस योजना के लाभार्थी होने के महत्व के बारे में बात करते हुए सतीश कुमार ने कहा, स्वच्छ उद्यमी योजना के तहत मिली सहायता ने मुझे मशीनीकृत सफाई मशीन का मालिक बनने और स्वरोजगार प्राप्त करने का अपना सपना पूरा करने में मदद की। आज मेरे पास आय का एक अधिक स्थिर स्रोत है और मैं अपने परिवार को अधिक वित्तीय सुरक्षा दे पाता हूं।

सतीश कुमार की कहानी इस बात का उदाहरण है कि स्वच्छता उद्यमी योजना के तहत समय पर मिलने वाली वित्तीय सहायता किस प्रकार सफाई कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों से उबरने और स्वरोजगार की ओर बढ़ने में मदद कर सकती है। उनकी कहानी दृढ़ संकल्प, उद्यमशीलता और स्थायी आजीविका के लिए मशीनीकरण और वित्तीय सहायता तक पहुंच के महत्व को दर्शाती है। साभार : पीआईबी

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »