NEW English Version

जल्द शहर में ई रिक्शा खड़े होंगे व्यवस्थित-नगर आयुक्त ने शहर में 8 स्थानों पर ई रिक्शा स्टैंड बनवाने की क़वायद को किया शुरू

अलीगढ़ : शासन द्वारा नगरीय निकायों में ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जारी उ०प्र० नगर निगम (पार्किंग स्थान का सन्निर्माण, अनुरक्षण एवं प्रचालन) नियमावली, 2025 के नियम-4 में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में अलीगढ़ नगर निगम द्वारा शहर में ई-रिक्शा पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

नगर आयुक्त एवं पार्किंग प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मीणा ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौराहों का निरीक्षण कर पहले चरण में 8 स्थानों पर ई-रिक्शा पार्किंग स्टैंड विकसित किए जाने का निर्णय लिया है। इन स्टैंड के विकसित होने से चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर अव्यवस्थित रूप से खड़े होने वाले ई-रिक्शा के कारण उत्पन्न होने वाली यातायात अव्यवस्था एवं आम नागरिकों की असुविधा को कम करने में मदद मिलेगी।

नगर आयुक्त ने आगरा रोड, गांधी पार्क, दुबे का पड़ाव, रामघाट रोड, सासनी गेट , जीटी रोड, मथुरा बाईपास, सारसौल, जीटी रोड, सराय रहमान, सुतमिल, ख़ैर बाईपास आदि स्थानों का निरीक्षण करते हुए 8 स्थलों पर ई रिक्शा स्टैंड बनवाये जाने का निर्णय लिया।

नगर आयुक्त ने आगरा रोड, गांधी पार्क, दुबे का पड़ाव, रामघाट रोड, सासनी गेट, जीटी रोड, मथुरा बाईपास, सारसौल, सराय रहमान, सुतमिल एवं खैर बाईपास सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत ई-रिक्शा को निर्धारित स्थानों पर व्यवस्थित रूप से खड़ा कराने के लिए निम्न 8 स्थलों को प्रथम चरण में चिन्हित किया गया है

निरीक्षण के दौरान पार्किंग प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष/नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि शहर में ई-रिक्शा की संख्या बढ़ने के साथ ही प्रमुख चौराहों और मार्गों पर इनके अनियोजित एवं अव्यवस्थित खड़े होने से यातायात प्रभावित होता है और आम नागरिकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। शासन की पार्किंग नियमावली के प्रावधानों के अनुरूप नगर निगम द्वारा पहले चरण में 8 स्थानों पर ई-रिक्शा के लिए निर्धारित पार्किंग स्टैंड विकसित किए जा रहे हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »