NEW English Version

टेरा मोटर्स ने वाराणसी में टॉप L3 डीलर को L5 डीलर नियुक्त किया; Rs. 3.65 लाख से शुरू, 200 किमी की रेंज और ज़ीरो डाउन पेमेंट विकल्प के साथ पूरे भारत में 100 डीलर नियुक्त करने का लक्ष्य

भारत- जापानी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेरा मोटर्स ने भारत में अपना पहला L5 श्रेणी डीलर नियुक्त करते हुए राष्ट्रीय विस्तार योजना में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वाराणसी स्थित एम.एम. एंटरप्राइज़ेज एक नई डीलरशिप है जो टेरा के L5 सेगमेंट की बिक्री और सर्विस संचालन को संभालेगा एवं ब्रांड का प्रमुख मॉडल Kyoro+ पेश करेगा। यह एक हाई-स्पीड (L5) इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर है जिसे शहरी और अर्ध-शहरी परिवहन के लिए डिज़ाइन किया गया है।

श्री गो सुजुकी (एमडी, टेरा मोटर्स) वाराणसी, उत्तर प्रदेश में नव नियुक्त एल5 डीलर के साथ

लॉन्च के बाद से मिल रही प्रतिक्रिया व लोगों के जबरदस्त उत्साह को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है। 27 मई को आधिकारिक लॉन्च के बाद केवल दो हफ्तों में टेरा मोटर्स को 100 से अधिक डीलरशिप इन्क्वायरीज़ प्राप्त हुई हैं। यह दर्शाता है कि हाई-स्पीड ऑटो सेगमेंट के लिए बाज़ार पूरी तरह तैयार है। कंपनी अब L3 और L5 सेगमेंट के अनुभवी और दूरदर्शी डीलर्स को सक्रिय रूप से अपने नेटवर्क से जोड़ रही है।

टेरा मोटर्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर गो सुज़ुकी ने कहा कि “यह केवल पहली डीलर नियुक्ति नहीं है, बल्कि हमारे बड़े विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

“शहरों में स्वच्छ मोबिलिटी के प्रति दृष्टिकोण बदल रहा है और Kyoro+ के ज़रिए हम इस बदलाव का नेतृत्व करना चाहते हैं। यह एक ऐसा उत्पाद है जो प्रदर्शन में उत्कृष्ट और ज़ीरो डाउन पेमेंट फाइनेंसिंग के साथ उपलब्ध है। वाराणसी में यह नियुक्ति हमारे उत्पाद और बाज़ार के बीच के बेहतरीन तालमेल व उत्तर प्रदेश में हमारे त्वरित विस्तार की मंशा को दर्शाती है।”

आज जहां कई L3 (ई-रिक्शा) डीलर शहरी इलाकों में नियामकीय प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं, टेरा मोटर्स उन्हें बढ़ते हुए L5 सेगमेंट में बदलने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। नव नियुक्त डीलर एम.एम. एंटरप्राइज़ेज पहले एक अग्रणी ओईएम के साथ L3 श्रेणी में अच्छे सेल्स वॉल्युम के साथ काम कर रहा था, लेकिन स्थानीय ट्रैफिक नियमों में बदलाव और मुख्य सड़कों पर CNG व ई-रिक्शा की सीमाओं को देखते हुए L5 श्रेणी में स्थानांतरित हुआ है।

एम.एम. एंटरप्राइज़ेज प्रोपराइटर मुख्तार अंसारी ने बताया कि “हम टेरा मोटर्स के साथ साझेदारी कर बेहद उत्साहित हैं। यह उत्पाद माइलेज, आराम, कीमत और सबसे अहम ग्राहकों के लिए आसान फाइनेंसिंग जैसे हर पैमाने पर खरा उतरता है।”

Kyoro+ को एफिशिएंसी एवं आराम के लिए इंजीनियर किया गया है, जो 200 किमी की रेंज, 5 साल की वारंटी, और ₹3.65 लाख की शुरुआती ऑन-रोड कीमत के साथ आता है। टेरा फाइनेंस द्वारा पेश किया जा रहा ज़ीरो डाउन पेमेंट ऑफर, इसे L5 पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में सबसे आकर्षक विकल्पों में से एक बनाता है।

यह घोषणा टेरा मोटर्स की L5 श्रेणी के लिए डीलर नेटवर्क विस्तार रणनीति का हिस्सा है। कंपनी पूरे भारत में डीलर्स की नियुक्ति कर रही है, खासकर उन डीलर्स की जो EV OEM अनुभव रखते हैं और L3 से L5 में अपग्रेड करना चाहते हैं।

Deepika Guleria

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »