NEW English Version

जोन कार्यालय के निर्माण की सुस्त रफ़्तार पर नगर आयुक्त की गिरी गाज़

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की जीरो टॉलरेंस की नीति का शत प्रतिशत अनुश्रवण सुनिश्चित करने की दिशा में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शहर के विकास कार्यों में लापरवाही, प्रोजेक्ट को पूरा करने में लेट लतीफी बरतने वाले निर्माण ठेकेदारों पर जमकर कार्रवाई करने का मन बना लिया है। 

सुरेंद्रनगर पानी की टंकी के पास नगर निगम के निर्माणधीन जोनल कार्यालय का निर्माण कार्य ठेकेदार जी0पी0बिल्डर्स अलीगढ़ द्वारा किया जा रहा है शुक्रवार शाम को नगर आयुक्त ने जोनल कार्यालय के निर्माण कार्य का अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया। *प्रोजेक्ट की लेट लतीफ और धीमी रफ्तार को देखकर नगर आयुक्त ने चीफ इंजीनियर सुरेश चंद से नाराजगी जताते हुए फर्म पर 30 लाख का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने मौके पर ठेकेदार को सितंबर 2025 तक प्रत्येक दिशा में प्रोजेक्ट को कंप्लीट करने की निर्देश दिए और कहां यदि सितंबर तक प्रोजेक्ट कंप्लीट नहीं होता है तो ब्लैकलिस्टेड और अनुबंध टर्मिनेट करने की कार्यवाही की जायेगी।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने साफ कहा शहर के विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी शहर के विकास कार्यों के लिए नगर निगम किसी भी प्रोजेक्ट की लेट लतीफ को बर्दाश्त नहीं करेगा आज निरीक्षण में फर्म पर 30 लाख का आर्थिक जुर्माना लगाया गया है चेतावनी स्वरूप ब्लैकलिस्टेड और अनुबंध टर्मिनेट करने की हिदायत दी गई है।

जोनल कार्यालय प्रोजेक्ट का विवरण

मुख्य अभियंता सुरेश चंद ने बताया कि इस जोनल कार्यालय/जन सुविधा केंद्र के निर्माण में लगभग स्वकृति निविदा धनराशि ₹343.36 लाख है। जिसका भूमि क्षेत्रफल 341.88 वर्ग मीटर भूतल का क्षेत्रफल 280.26 वर्ग मीटर प्रथम तल का क्षेत्रफल 276.14 वर्ग मीटर एवं द्वितीय तल का क्षेत्रफल 276.54 वर्ग मीटर है जिसमे कुल क्षेत्रफल 832.54 वर्ग मीटर होगा।

उन्होंने बताया जोनल कार्यालय जन सुविधा केंद्र के भूतल पर प्रतीक्षालय हॉल टैक्स जमा काउंटर रिसेप्शन कक्ष लिफ्ट व सीढ़ी एवं पुरुष व महिला शौचालय का निर्माण होगा।

प्रथम तल पर निर्माण के प्रकाश विभाग के अधिशासी अभियंता कक्ष स्वास्थ्य विभाग स्टाफ कक्ष सेनेटरी इंस्पेक्टर कक्ष प्रकाश विभाग एई/जेई के कक्ष निर्माण विभाग एई /जेई कक्ष प्रतीक्षालय कक्ष निर्माण/प्रकाश/स्वास्थ्य विभाग लिपिकीय कक्ष लिफ्ट व सीढ़ी पुरुष व महिला शौचालय का निर्माण होगा। द्वितीय तल पर पुरुष/महिला स्टाफ कक्ष संपत्ति विभाग कक्ष जलकल विभाग ee/ae/je कक्ष मीटिंग हॉल टैक्स इंस्पेक्टर कक्ष लिफ्ट व सीढ़ी पुरुष व महिला शौचालय का निर्माण होगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

One thought on “जोन कार्यालय के निर्माण की सुस्त रफ़्तार पर नगर आयुक्त की गिरी गाज़”

  1. नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शहर के विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त न करने की स्पष्ट स्थिति ली है। ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई का प्रदर्शन करते हुए, उन्होंने प्रोजेक्ट की देरी पर बड़ा जुर्माना लगाया है। यह कदम शहर के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सितंबर 2025 तक प्रोजेक्ट पूरा न होने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। क्या इस तरह की सख्ती से शहर के विकास कार्यों में सुधार होगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »