NEW English Version

योग एकाग्रता ग्राह्यता तथा मानसिक, शारीरिक विकास एवं स्वास्थ के लिए सर्वोत्तम: जितेन्द्र प्रताप सिंह

संस्कृत भारती न्यास अवधप्रांत, महानगर विस्तार जनकल्याण समिति तथा वारियर्स डिफेंस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान मे 11वां योग दिवस 2025 अत्यंत उल्लासपूर्ण वातावरण मे सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रमोद पंडित क्षेत्रीय संगठन मंत्री संस्कृत भारती अवधप्रांत ने उपस्थित सैकड़ों छात्र छात्राओं, वरिष्ठ जनों,संघ के पदाधिकारीगणों को योग के महत्व को सूर्य नमस्कार के श्लोक व समस्त पदों की विधिवत व्याख्या करते हुए प्रदर्शन किआ। इस अवसर पर सभी सुधीजनों को संस्कृत भाषा को सरल रूप से सीखने तथा सामान्य बोलचाल मे वार्ता हेतू प्रोत्साहित किआ।

जितेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष संस्कृत भारती न्यास अवधप्रांत ने भी योग व जीवन दर्शन को भारतीय संस्कृति से जोड़कर योग के लाभ हानि बताए। योग एकाग्रता ग्राह्यता तथा मानसिक, शारीरिक विकास एवं स्वास्थ के लिए सर्वोत्तम विधि है। गुलाब सिंह निदेशक वारियर्स डिफेंस एकेडमी ने भी योग को जीवन शैली को सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करने का सहज सरल माध्यम बताया। वारियर्स डिफेंस एकेडमी के छात्र छात्राओं ने भी योग से प्रेरित हो स्वरचित योग काव्य पाठ कर सबको आनन्दित कर दिआ। बड़ी संख्या मे सुधीजनों के शामिल होना ही आमजन के हृदय मे योग की महत्ता को रेखांकित करता है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »