NEW English Version

‘कृष्णा’ की भव्य शुरुआत के बाद अब संगीत और भक्ति का यह संदेश पूरे भारत में फैलेगा

भारत की सांस्कृतिक धरती पर ‘कृष्णा: म्यूज़िक, ब्लिस एंड बियॉन्ड’ के साथ एक नई संगीतमय आध्यात्मिक यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। इंदौर से शुरू हुई इस भावनात्मक और प्रेरणादायक यात्रा ने दर्शकों के दिलों को भक्ति, संगीत और एकता के सूत्र में बाँध दिया। अब यह भव्य आयोजन भारत के 10 प्रमुख शहरों- हैदराबाद, जयपुर, जोधपुर, सूरत, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, अहमदाबाद, कोलकाता और दिल्ली में लोगों से जुड़ने के लिए तैयार है।

इंदौर में हुए इस अद्वितीय आयोजन की शुरुआत सांसद श्री शंकर लालवानी की उपस्थिति में हुई, जिन्होंने इसे युवा पीढ़ी के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा, “यह कार्यक्रम संगीत और गीता के ज्ञान का अद्भुत संगम है, जो आज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। खासकर उन लोगों के लिए जिन्होंने गीता नहीं पढ़ी है। यह एक ऐसा अनुभव है, जो पहले कभी नहीं देखा गया है। आयोजकों का आभार, जिन्होंने इसे इंदौर में प्रस्तुत किया।”

एडी एडवेंचर्स प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत, एकम सत्त फाउंडेशन के सहयोग और केस्टोन उत्सव के संचालन में यह 11 शहरों की यात्रा भारत के सांस्कृतिक ताने-बाने को भक्ति और संगीत से जोड़ने का प्रयास है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रसिद्ध गायक और कथाकार अमेय डबली कर रहे हैं, जिन्होंने दुनिया भर में 4000 से अधिक प्रस्तुतियाँ दी हैं। वे भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों जैसे शिक्षक, योद्धा, सखा और दिव्य मार्गदर्शक को संगीत और कथा के माध्यम से जन-जन तक पहुँचा रहे हैं। यह सिर्फ एक संगीत कार्यक्रम नहीं है, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव भी है, जो श्रोताओं को श्रीकृष्ण के जीवन और भगवद गीता की शिक्षाओं से जोड़ता है। भावपूर्ण गीतों और गूढ़ कथाओं के माध्यम से यह कार्यक्रम शांति, प्रेम और आत्मचिंतन का संदेश देता है।

अमेय डबली ने कहा, “इस यात्रा की शुरुआत इंदौर से करना बेहद भावुक पल था। दर्शकों का प्रेम अविस्मरणीय है। हमारा उद्देश्य है कि हम श्रीकृष्ण के शाश्वत संदेश  प्रेम, शांति और जीवन के उद्देश्य को इस पीढ़ी तक सरल, संगीतमय और रोचक अंदाज में पहुँचाएँ। खास बात यह है कि हर शहर में हमने 25% सीटें हमारे देश के वीर सैनिकों के लिए आरक्षित रखी हैं, ताकि यह संदेश पूरे भारत को जोड़ सके।”

‘कृष्णा’ का संदेश संपूर्ण भारत के लिए है, जो संगीत से सबको जोड़ना है। यह हमें याद दिलाता है कि चाहे हम किसी भी क्षेत्र, भाषा या पृष्ठभूमि से हों, भक्ति, संगीत और अध्यात्म हमें एक सूत्र में पिरोते हैं।

अब जब अगला पड़ाव है हैदराबाद, ऐसे में ‘कृष्णा: म्यूजिक, ब्लिस एंड बियॉन्ड’ भारत के कोने-कोने से इस अनोखी संगीतमय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए लोगों को आमंत्रित करता है। आइए, श्रीकृष्ण के जीवन, गीत और गीता के गूढ़ संदेशों के साथ एकजुट हों और इस भक्ति से भरे आयोजन का हिस्सा बनें। 10 शहरों में होने वाले इस खास शो की टिकट सिर्फ बुकमाईशो पर उपलब्ध हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »