NEW English Version

शहर में व्यवस्थित पार्किंग की दिशा में नगर आयुक्त ने उठाया अहम कदम

जुलाई में खुलने वाले स्कूली बच्चों व आम नागरिकों को शहर के प्रमुख मार्गो पर अव्यवस्थित वाहन खड़े करने के कारण जाम की स्थिति से जूझना पड़ता है इसको देखते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शहर के प्रमुख मार्गों व बाजारों के निकट वाहन पार्किंग के लिए जगह तलाश करने के लिए सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को जिम्मेदारी दी है।

नगर आयुक्त ने अव्यवस्थित टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों के सड़कों के किनारे खड़ा करने के कारण लगने वाले जाम को देखते हुए सेंटर पॉइंट रामघाट रोड आगरा रोड दुबे का पड़ाव मथुरा रोड जीटी रोड बन्ना देवी, सासनीगेट,  सूतमिल बस अड्डा अमीन निशा, मेडिकल रोड, दोदपुर आदि क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जगह तलाशने का निर्णय लिया है ताकि नगर निगम उक्त स्थलों पर पार्किंग की व्यवस्था छोटे से शुल्क वसूले के साथ उपलब्ध करा सकेगा। इस व्यवस्था से बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों से आम नागरिकों को ट्रैफिक जाम से निश्चित रूप से कुछ राहत मिलेगी।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि शहर में बड़े बड़े कॉम्प्लेक्स, मॉल, शॉपिंग स्टोर, मैरिज होम अपने यहां आने वाले वाहनों को नगर निगम की सड़क और फुटपाथ पर खड़ा करते हैं जिसके कारण ट्रैफिक व्यवस्था बाधित होती है जबकि इन प्रतिष्ठानों को पार्किंग की व्यवस्था स्वयं अपने प्रतिष्ठान में करना अनिवार्य है। नगर निगम इस दिशा में अब प्रभावी कदम उठाने जा रहा है।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि नगर निगम द्वारा जीटी रोड नुमाइश मैदान तहसील के पास पार्किंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए तहसील के मुख्य गेट के पीछे से सिटी स्कूल के निकट वेंडिंग जोन रोड के दोनों साइडों पर  दिनांक 31 मार्च 2026 की अवधि तक पार्किंग की व्यवस्था के लिए नगर निगम स्तर से पार्किंग का ठेका उठाने के लिए ई-टेंडिंग 30 जून तक आमंत्रित किये गए है। इच्छुक व्यक्ति ई निविदा की वेबसाइट के माध्यम से आवश्यक धरोहर धनराशि व प्रपत्र अपलोड कर प्रतिभाग कर सकते है।

नगर आयुक्त का बयान

प्रमुख मार्गों व बाजारों में पार्किंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए अधीनस्थों को प्रमुखता से शहर की व्यस्ततम चौराहो मार्गों पर पार्किंग व स्थान को चिन्हित करने के  निर्देश दिए गए है स्थान चिन्हित होने के उपरांत नगर निगम द्वारा पार्किंग को व्यवस्थित करने का प्रयास रहेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »