NEW English Version

श्री ललित गर्ग ‘समाज संवाद रत्न अवार्ड’ से सम्मानित

प्रख्यात लेखक, पत्रकार, स्तंभकार एवं समाजसेवी श्री ललित गर्ग को उनकी उल्लेखनीय सामाजिक समरसता, संवाद और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित सेवाओं के लिए लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने ‘समाज संवाद रत्न सम्मान’ प्रदत्त कर सम्मानित किया। मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सभागृह में प्रख्यात संत स्वामी देवेन्द्र ब्रह्मचारी के सान्निध्य एवं महावीरायतन फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित “संवाद से समाधान-एक परिचर्चा” समारोह में यह सम्मान प्रदत्त किया गया। श्री ओम बिरला ने श्री गर्ग की नैतिक एवं स्वस्थ लेखन की प्रतिबद्धता की चर्चा करते हुए कहा कि श्री गर्ग सृजनशील प्रतिभा हैं, उनके लेखन में जीवंतता है और वर्तमान समस्याओं का सजीव चित्रण है। इस समारोह में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री मंगल प्रभात लोढ़ा, राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री मिलिंद देवरा तथा महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति श्री राम शिंदे की गरिमामयी उपस्थिति रही।

स्वामी देवेन्द्र ब्रह्मचारी ने कहा कि श्री ललित गर्ग समाज एवं राष्ट्र की एक विशिष्ट प्रतिभा है। साहित्य, पत्रकारिता और जनसंपर्क की दृष्टि से इनकी समाज को विशिष्ट सेवाएं प्राप्त हो रही हैं। देवेन्द्र ब्रह्मचारी ने गर्ग से अपने लंबे संपर्कों की चर्चा करते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय स्तर पर नियमित लेखन करने वाले पत्रकारों में अग्रणी हैं। श्री गर्ग को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि आपका सम्मान प्रतिभा के साथ-साथ संस्कारों का भी सम्मान है। विदित हो गर्ग को राष्ट्रीय अणुव्रत लेखक पुरस्कार, महाप्रज्ञ प्रतिभा पुरस्कार, राष्ट्रीय चेतना पुरस्कार, सृजन गौरव पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

श्री गर्ग पिछले चार दशक से राष्ट्रीय स्तर पर लेखन और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं प्रदत्त करते हुए महावीरायतन फाउंडेशन, अणुव्रत आंदोलन, जैन समाज और आदिवासी जनजीवन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। विदित हो वर्तमान में श्री गर्ग सुखी परिवार फाउंडेशन के अध्यक्ष, सूर्यनगर एज्यूकेशनल सोसायटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं अनेक पत्र-पत्रिकाओं के संपादक हैं। श्री गर्ग राजधानी दिल्ली की विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्थाओं के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हैं। श्री गर्ग पिछले तीन दशक से राष्ट्रीय स्तर पर लेखन और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं प्रदत्त करते हुए हिन्दी की उल्लेखनीय सेवाएं कर रहे हैं एवं पूर्व में गृह मंत्रालय भारत सरकार की राष्ट्रभाषा समिति के सदस्य रहे हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मीडिया प्रकोष्ठ एवं विद्या भारती संगठन के साथ जुड़े हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »