NEW English Version

केनरा एचएसबीसी लाइफ ने पॉलिसीबाजार के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘ईज़ पेंशन प्लान’

केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (‘केनरा एचएसबीसी लाइफ’) ने Policybazaar.com के सहयोग से अपना नया ईज़ (EZ) पेंशन प्लान लॉन्च किया है। यह इंडिविजुअल लिंक्ड पेंशन प्लान पॉलिसीहोल्डर्स को रिटायरमेंट के वर्षों में वित्तीय स्वतंत्रता दिलाने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है।

भारत में बढ़ती स्वास्थ्य लागत और रिटायरमेंट प्लानिंग के प्रति सीमित जागरूकता के कारण बहुत से लोग कामकाजी जीवन के बाद के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हो पाते है। ईज़ पेंशन प्लान इस अंतर को भरने की कोशिश करता है और ग्राहकों को एक अनुशासित तरीके से धीरे-धीरे रिटायरमेंट कॉर्पस बनाने का अवसर देता है।

इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023 (यूएनएफपीए इंडिया और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पॉपुलेशन साइंसेज़ का संयुक्त अध्ययन) के अनुसार, 2050 तक भारत में 60 वर्ष से अधिक उम्र की आबादी लगभग दोगुनी हो जाएगी। लंबी उम्र और बदलती जीवनशैली के चलते पारंपरिक रिटायरमेंट आय स्रोत अब पर्याप्त नहीं रह सकते। ऐसे में, ईज़ पेंशन प्लान एक संरचित समाधान प्रदान करता है, जो समय के साथ फंड जमा करने, मार्केट-लिंक्ड ग्रोथ का लाभ लेने और जीवन की प्राथमिकताओं के अनुसार लचीलापन देता है।

इस  प्‍लान की मुख्‍य विशेषताओं में शामिल हैं:

  • 100% प्रीमियम अलोकेशन: कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं, पूरा प्रीमियम सीधे फंड में जाएगा।
  • लचीलापन: पॉलिसीहोल्डर अपनी जरूरत के अनुसार रिटायरमेंट उम्र और प्रीमियम भुगतान अवधि चुन सकते हैं।
  • अनलिमिटेड फ्री स्विचेज़: पॉलिसी अवधि के दौरान फंड में बदलाव बिना किसी शुल्क के कर सकते हैं।

इस लॉन्च पर टिप्‍पणी करते हुए श्री ऋषि माथुर, चीफ डिस्ट्रिब्यूशन ऑफिसर- ऑल्टरनेट चैनल्स और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस, ने कहा, “हमें ईज़ पेंशन प्लान लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है। यह उत्पाद हमारे ग्राहकों की दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तैयार किया गया है। रिटायरमेंट जीवन का ऐसा पड़ाव है, जिसे शांति और सुकून के साथ जीना चाहिए। हम इसे संभव बनाने के लिए एक ऐसा समाधान पेश कर रहे हैं, जिसमें लचीलापन, विकास की संभावनाएँ और अनुशासित बचत, सब एक साथ मिलते हैं। यह योजना व्यक्तियों को अपने भविष्य पर नियंत्रण करने का साधन देती है, ताकि वे रिटायरमेंट के वर्षों में जीवन का भरपूर आनंद ले सकें।”

विवेक जैन, चीफ बिज़नेस ऑफिसर- लाइफ इंश्योरेंस, Policybazaar.com (पॉलिसी बाज़ार डॉट कॉम), ने कहा, “भारत में पारंपरिक रूप से रिटायरमेंट प्लानिंग व्यक्तिगत बचत और परिवार के सहारे पर आधारित रही है। लेकिन, आज लंबी उम्र, बढ़ती स्वास्थ्य लागत और बदलती जीवनशैली के कारण ये अपेक्षाएँ बदल रही हैं। पॉलिसी बाज़ार में हम संरचित वित्तीय योजनाओं की ज़रूरत महसूस करते हैं, जो ग्रोथ और स्थिरता दोनों दे सकें। ईज़ पेंशन प्लान के लिए केनरा एचएसबीसी लाइफ के साथ हमारी साझेदारी भारतीयों को एक स्मार्ट और लचीला तरीका देती है, जिससे वे अपने सुनहरे रिटायरमेंट वर्षों में वित्तीय स्वतंत्रता का आनंद उठा सकें।”

ईज़ पेंशन प्लान अब Policybazaar.com पर उपलब्ध है और यह ग्राहकों को व्यवस्थित एवं मार्केट-लिंक्ड रिटायरमेंट योजना का आसान विकल्प प्रदान करता है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »