NEW English Version

स्वर्ण जयंती नगर से रमेश विहार 100 फुटा रोड सड़क चौड़ीकरण का रास्ता हुआ साफ

सीएम ग्रिड योजनांतर्गत स्वर्ण जयंती नगर से रमेश विहार 100 फुटा रोड सड़क चौड़ीकरण, यूटिलिटी एवं नाला निर्माण में कई भवन स्वामियों द्वारा किए गए स्थाई अतिक्रमण को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण और नगर निगम की संयुक्त टीम ने हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बुधवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्वर्ण जयंती नगर से रमेश विहार 100 फुटा रोड पर जाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने मौके पर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के अधिकारी और नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा ने नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के अनुरोध पर स्वर्ण जयंती नगर से रमेश विहार 100 फुटा रोड से स्थाई अतिक्रमण को चिन्हित करने के लिए अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की टीम गठित करते हुए नगर निगम से समन्वय स्थापित कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने के आदेश जारी किये थे।

विश्व स्तरीय होगी रमेश बिहार की सड़क

नगर आयुक्त ने बताया कि सीएम ग्रिड योजनांतर्गत स्वर्ण जयंती नगर से रमेश विहार 100 फुटा रोड  सड़क आधुनिक मानकों पर विकसित की जाएगी जिसमें वर्ल्ड क्लास लैंडस्कैपिंग, सोलर स्ट्रीट लाइटिंग, फुटपाथ, वर्षा जल निकासी तथा सजावटी पौधों की फुलवारी भी शामिल होगी। सीएम ग्रिड के तहत यह कार्य इस सड़क को नई पहचान देगा। निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ताकि नागरिकों को कोई असुविधा न हो।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »