NEW English Version

ग़रीब बच्चों को डिजिटल पढ़ाई के लिए नगर निगम ने दी सौग़ात

नगर निगम अलीगढ़ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में “मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना (CM-VNY)” के अंतर्गत शहर की पहली आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ आज भूमि पूजन के साथ सम्पन्न हुआ।

ग़रीब बच्चों को डिजिटल पढ़ाई के लिए नगर निगम ने दी सौग़ात

महापौर प्रशांत सिंघल नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने पार्षद पुष्पेन्द्र जादौन, अनिल सेंगर, लाल सिंह,अगन लाल सेठी, करन माहौर, विनोद माहौर, अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, चीफ़ इंजीनियर वीके सिंह व अन्य की गरिमामयी उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम से अलीगढ़ के शैक्षिक विकास को नई दिशा मिलने जा रही है। 

लाइब्रेरी का ढांचा एवं सुविधाएँ

नगर आयुक्त ने बताया डिजिटल लाइब्रेरी का भूतल (Ground Floor) लॉकर रूम, स्टाफ रूम, विशाल रीडिंग रूम, फोटोकॉपी-बाइंडिंग सुविधा तथा पुरुष एवं महिला शौचालय जैसी मूलभूत और अत्यंत आवश्यक सुविधाओं से युक्त होगा। प्रथम तल (First Floor) में 30 कंप्यूटरों से सुसज्जित अत्याधुनिक डिजिटल स्टडी सेक्शन, विस्तृत रीडिंग रूम, पुस्तकों की समृद्ध अलमारियाँ तथा अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था होगी।

सुरक्षा एवं सुविधा प्रबंधन

लाइब्रेरी परिसर में 24×7 CCTV निगरानी, आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम, सम्पूर्ण भवन में एयर-कंडीशनिंग, दोपहिया पार्किंग और स्वच्छ पेयजल हेतु वाटर कूलर की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ये व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करेंगी कि प्रत्येक विद्यार्थी सुरक्षित एवं शांत माहौल में उच्च गुणवत्ता का अध्ययन कर सके।

विद्यार्थियों को मिलने वाले लाभ

लगभग 2 लाख डिजिटल पुस्तकों कि फिजिकल किताबों एवं ई-रीडिंग की सुविधा से न केवल कागज़ की बचत होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। हाई-स्पीड इंटरनेट, 30 आधुनिक कंप्यूटर और ऑनलाइन अध्ययन सामग्री विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं तथा शोधकर्ताओं को वैश्विक स्तर के संसाधनों तक आसान पहुँच प्रदान करेंगे। लाइब्रेरी में उपलब्ध अधिकतर डिजिटल सामग्री निःशुल्क या बहुत कम शुल्क पर होगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थी भी लाभान्वित होंगे। साथ ही समूह अध्ययन, प्रोजेक्ट कार्य एवं रिसर्च गतिविधियों के लिए यह स्थान अत्यंत उपयुक्त सिद्ध होगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि बहुत आर्थिक रूप से कमजोर गरीब बच्चे, बड़े बूढे व विद्यार्थी धनराशि व घर में जगह के अभाव में लाइब्रेरी की सुविधा से वंचित रह जाते थे इस दिशा में गहन मंथन उपरांत डिजिटल लाइब्रेरी को बनाने का निर्णय लिया गया।

डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण एक वर्ष की निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि यह परियोजना रिकॉर्ड समय में पूरी कर अलीगढ़ के युवाओं को आधुनिक अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह लाइब्रेरी न केवल ज्ञान का केंद्र होगी, बल्कि शहर में डिजिटल शिक्षा को नया आयाम देने का महत्वपूर्ण माध्यम भी बनेगी।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा लगभग पाँच लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली यह डिजिटल लाइब्रेरी आने वाले समय में शहर के विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा पाठकों के लिए ज्ञान का समृद्ध एवं तकनीकी रूप से उन्नत केंद्र सिद्ध होगी। महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का यह दूरदर्शी प्रयास अलीगढ़ शहर को डिजिटल इंडिया, डिजिटल शिक्षा, तकनीकी ज्ञान और आधुनिक अध्ययन सुविधाओं के क्षेत्र में एक नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नगर निगम अलीगढ़ इस परियोजना को शीघ्र एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने हेतु प्रतिबद्ध है जिससे अलीगढ़ के विद्यार्थी एक सशक्त आधुनिक और समृद्ध ज्ञान-संस्कृति के साथ आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता बिजेन्द्र पाल सिंह, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी लेखाधिकारी भारत दुबे, कर अधीक्षक बेचन प्रसाद आरके कमल, सहायक अभियंता राजवीर सिंह अवर अभियंता अमित कुमार सम्पति लिपिक विजय गुप्ता, स्टेनो देश दीपक, सतीश कुमार, मीडिया सहायक अहसान रब, हाकिम सिंह आदि मौजूद है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »