NEW English Version

दो वार्डों में मिली ख़राब सफाई व्यवस्था

माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप नगरीय जनसुविधाओं को प्रभावी, पारदर्शी एवं जनउपयोगी बनाने तथा स्थानीय नागरिकों एवं पार्षदों से प्राप्त जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा जनसुनवाई के उपरांत प्राप्त शिकायतों का स्वयं स्थलीय सत्यापन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर आयुक्त ने वार्ड-44 मख़दूम नगर  तथा वार्ड-86 सुपर कालोनी नगला आशिक अली क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण कर दोनो वार्ड में सफाई व्यवस्था, विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं का जायजा लिया। सफ़ाई व्यवस्था दोयम दर्जे की मिलने पर नगर आयुक्त ने मौके पर 2 स्वच्छता सुपरवाइजरों को कार्य से हटाते हुए कार्यालय अटैच करने व स्वच्छता निरीक्षक बिशन सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए अग्रिम आदेशों तक वेतन निर्गत करने पर रोक लगा दी है।

वार्ड-44 मखदूम नगर

नगर आयुक्त ने वार्ड-44 मखदूम नगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय पार्षद मोहम्मद असलम, मुशर्रफ हुसैन, राजभाई भी उनके साथ मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने वार्ड की विभिन्न गलियों एवं मुख्य मार्गों का पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर कई स्थानों पर नालियां गंदगी एवं सिल्ट से भरी हुई मिलीं तथा सड़कों और गली पर सफाई व्यवस्था अत्यंत खराब स्थिति में पाई गई। नगर आयुक्त ने मौके पर उपस्थित संबंधित स्वच्छता निरीक्षक बिशन सिंह से सफाई व्यवस्था की खराब स्थिति का कारण पूछा, लेकिन उनके द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं किया जा सका। व्यवस्था पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर आयुक्त ने वार्ड-44 में तैनात स्वच्छता सुपरवाइजर हरेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से कार्यालय अटैच करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाकर सभी नालियों की सफाई कूड़े का तत्काल उठान तथा नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने वार्ड की कच्ची गलियों एवं प्रमुख मार्गों का भी भौतिक सत्यापन किया और संबंधित अवर अभियंता पूनम सिंह को निर्देशित किया कि क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों के लिए विस्तृत सर्वेक्षण कर बजट के अनुरूप निर्माण कार्यों का व्यय अनुमान (एस्टीमेट) शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत किया जाए।

वार्ड-86 सुपर कॉलोनी, नगला आशिक अली एवं भुजपुरा

इसके उपरांत नगर आयुक्त ने वार्ड-86 के अंतर्गत सुपर कॉलोनी, नगला आशिक अली, भुजपुरा एवं आसपास के क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगला आशिक अली स्थित टावर वाले रोड सहित कई गलियों एवं मुख्य मार्गों पर गंदगी फैली हुई मिली तथा सफाई व्यवस्था अत्यंत खराब स्तर की पाई गई। नगर आयुक्त ने खराब सफाई व्यवस्था पाए जाने पर कार्यवाहक स्वच्छता सुपरवाइजर टीटू पुत्र धर्मपाल को तत्काल प्रभाव से हटाकर कार्यालय अटैच करने के निर्देश दिए गए। साथ ही दोनों वार्डों में सफाई व्यवस्था की लगातार प्रभावी निगरानी न करने के कारण संबंधित स्वच्छता निरीक्षक बिशन सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करते हुए अग्रिम आदेशों तक उनका वेतन निर्गत करने पर रोक लगाने के निर्देश भी जारी किए गए।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा सभी वार्डो में एकरूपता के साथ बेहतर सफ़ाई व्यवस्था व जनसुविधाओं को उपलब्ध करने के लिए नगर निगम पूर्ण रूप से प्रयासरत है। स्वच्छता निरीक्षक एवं सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करें नालियों की रोज़ाना सफाई, कूड़ा उठान एवं सड़क सफाई की सतत निगरानी रखें। जिन क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलेगी वहां संबंधित स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता सुपरवाइज़र के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »